JAMSHEDPUR: राजस्थान युवक मंडल महिला विभाग, जुगसलाई की ओर से शुक्रवार को हरियाली तीज सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें राजस्थानी लोकगीत पर महिलाओं ने नृत्य किया। संस्था की महिला सचिव ममता मुरारका के नेतृत्व में आयोजित हुए। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से रेट्रो थीम का आनंद भी लिया। महिलाओं ने कई मनोरंजक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। इससे हरियाली तीज की रौनक अलग ही नजर आ रही थी। अल्पाहार में लजीज व्यजंन का भी आनंद सबने लिया।

कई महिलाएं हुईं पुरस्कृत

कई महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर सचिव ममता मुरारका ने कहा कि सावन महीने में मनाई जाने वाली हरियाली तीज खासतौर से देवी पार्वती को समर्पित है। इस दिन औरतें व्रत रखती हैं। शादीशुदा औरतें पति की लंबी आयु के लिए तो वहीं कुंवारी औरतें भगवान शिव जैसे पति की कामना में ये व्रत रखती हैं। आयोजन में प्रभा पाडिया, लता खीरवाल, संगीता मित्तल, बिंदिया गढ़वाल, अंकिता लोधा, सविता सावा, रजनी मित्तल, किरण गढ़वाल, बबिता बंकरेवाल, रिंकु खीरवाल, प्रीति अग्रवाल, विनीता नरेडी, बबिता पुरीया समेत अन्य महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।