- 30 दिनों तक गेरूआ रंग में रंगा रहेगा शहर, पुख्ता सुरक्षा के बीच 22 से कांवडि़यों का जत्थे की रवानगी

BAREILLY:

वर्ष के 12 मासों में भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन माह की शुरुआत वेडनसडे हो गई। आधी रात के बाद ही नाथ नगरी के शिवालयों में भगवान शिव का महाश्रृंगार और महाआरती किए जाने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिए गए। सुबह छह बजे से सावन माह में व्रत का अनुष्ठान करने वाले व्रतियों ने शिव दर्शन कर मन्नतें मांगी। तो दूसरी ओर सावन माह के शुभारंभ पर कारीगरों ने भी क ांवड़ बनाने के लिए निर्माण कार्य की गति तेज कर दी है। सावन माह में क्या रहेगी तैयारियां आइए आपको बताते हैं।

सज गया है बाजार

पूरे 30 दिनों तक सेलीब्रेट किया जाने वाले सावन माह की तैयारियां भी काफी मायने रखती हैं। वेडनसडे को पूजन के बाद व्रत का अनुष्ठान होगा। वहीं, शिव पूजन के लिए धतूरा, भांग, विल्व पुष्प, कमल गट्टे समेत अन्य सामग्रियों के लिए ट्यूजडे देर शाम पंसारी की दुकानों पर लोगों की भीड़ मौजूद रही। हालांकि, ज्योतिषाचार्यो ने सावन माह में प्रत्येक व्रतियों को महज एक ही समय फलाहार करने की सलाह दे रहे हैं।

गेरुआ हो जाएगा शहर

पूरे सावन माह तक नाथ नगरी की प्रत्येक दिशा कांवडि़यों के रंग से गेरुआ दिखाई देगा। भगवान भोलेनाथ का प्रिय गेरुआ रंग के कपड़े और गमछे नाथनगरी से गंगाजली लेने के लिए कछला, गढ़ जाने वाले मार्गो पर दुकानें सज गई हैं। जहां केवल 3 सौ रुपए में कांवडि़यों के लिए वस्त्र, टोपी, गमछे और अन्य सामग्री खूब बिक रहा है। वहीं, शहर के किला, बड़ा बाजार और आलमगीरगंज में कांवड़ बनाने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। कांवड़ बनाने वाले राम अवतार के मुताबिक पहले से कांवड़ बनाने का काम कुछ कम हुआ है। क्वालिटी के आधार पर कांवड़ के दाम 50 से 2 सौ रुपए तक हैं।

यह रहेंगे मुख्य इंतजाम

22 जुलाई से कांवडि़ए सावन के पहले सोमवार पर गंगाजली लेने के लिए रवाना होंगे। धोपेश्वरनाथ, अलखनाथ, तपेश्वरनाथ और कालीबाड़ी समेत अन्य मंदिरों और इलाकों से कांवडि़यों का जत्था कछला, गढ़ मुक्तेश्वर की ओर रवाना होंगा। इन कांवडि़यों के लिए शहर के बाहर और अंदर दोनों ही जगहों पर पुलिस प्रशासन के पुख्ता सिक्योरिटी के इंतजाम रहेंगे। साथ ही, कांवडि़यों के जलपान के लिए सामाजिक , धार्मिक और सांस्कृतिक समितियों की ओर से अरेंजमेंट रहेंगे। उनकी सुरक्षा और मदद के लिए मंदिर प्रशासन ने वालंटियर्स भी नियुक्त होंगे। मंदिरों में किसी अनहोनी और खुराफातियों पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। सोमवार को दिन भर रूट डायवर्जन रहेगा।