नशे के दुष्प्रभावों और उनसे बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

DEHRADUN: राजधानी में बढ़ती नशे की खपत और उसके दुष्प्रभावों से बचाव को लेकर पुलिस ने रोड़ शो किया। करीब सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

रविवार को यातायात पुलिस ने पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर में बाइक रैली निकाली। रैली नो टू ड्रग्स, यस टू लाइफ के विषय पर निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। रैली पुलिस लाइन से, घंटाघर, सर्वेचौक, यूकेलिप्टस, दर्शन लाल चौक, शूरी चौक होते वापस पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि रैली के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों और खास तौर पर वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशे में ड्राइविंग करना नुकसान दायक है। बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रैली का आयोजन ट्रैफिक इंसपेक्टर राजपाल सिंह रावत के नेतृत्व में किया गया।

स्मैक के साथ एक दबोचा

क्लेमनटाउन पुलिस ने एक युवक को म् ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक संदिग्ध अवस्था में थाना क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर युवक के पास से म् ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान रोहन बधानी बताई है। जिसे संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।