- रूपपुर ग्राम पंचायत के बाद अब दुरावनगर की महिला ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की संस्तुति

BAREILLY:

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए अफसरों ने अब ग्राम प्रधानों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारी विकास निधि दुरुपयोग मामलों की तेजी से जांच कर रहे हैं। जिसमें दोषी पाए जा रहे ग्राम प्रधानों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। फ्राइडे को रामनगर ब्लॉक के दुराव नगर ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान को 6.75 रुपए का गबन करने का दोषी माना है। सख्त कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इसी ब्लॉक की गोंडा खड़ुआ ग्राम पंचायत की महिला प्रधान लाखों के गबन में फंसने पर प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाई गइर्1 हैं।

कई प्रधानों पर लटकी तलवार

जिले में एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों द्वारा विकास निधि हड़पने की के मामलों की जिला स्तरीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। ब्लॉक वार जिला प्रशासन ने इन्हें जिम्मेदारी दी है। जो अपने-अपने विकास खंड की ग्राम पंचायतों में विकास निधि घोटाले की जांच में जुटे हैं। इनमें समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, अर्थ एवं सांख्यिकी, अल्प संख्यक, डीपीआरओ आदि अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की जांच अंतिम चरण में हैं। जांच रिपोर्ट सामने आते ही विकास निधि हड़पने वाले प्रधानों का खुलासा हो जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी इन्हें हटा देंगे। बता दें कि रूपपुर ग्राम पंचायत की महिला प्रधान को बर्खास्त हो चुकी हैं।

राम नगर ब्लॉक के दुराव नगर ग्राम पंचायत की महिला प्रधान को पौने सात लाख रुपये का गबन करने पर हटाने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। गोंडा खडुआ ग्राम पंचायत की महिला प्रधान भी लाखों के गबन में प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई है।

विनय कुमार, डीपीआरओ