-परेड ग्राउंड पर सुबह हुई घटना, लोगों का लगा रहा जमावड़ा

-महिला को पेड़ से उतारने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची

<-परेड ग्राउंड पर सुबह हुई घटना, लोगों का लगा रहा जमावड़ा

-महिला को पेड़ से उतारने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: कुछ दिनों पहले नैनी पुल के पिलर पर चढ़ कर एक सनकी युवक ने पुलिस को खूब परेशान किया था। संडे को एक महिला पेड़ पर चढ़ गई जिसके बाद जमकर ड्रामा हुआ। उसे पेड़ से नीचे उतारने के लिए पुलिस को फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। घंटों चली मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतारा जा सका। लोगों का कहना था कि महिला अर्ध विक्षिप्त है और परेड ग्राउंड में ही टहलती रहती है।

मार्निग वॉक पर निकले लोगों ने देखा

डेली की तरह संडे को भी लोग परेड ग्राउंड में मार्निग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एक महिला को लोगों ने चिल्लाते हुए देखा। कुछ लोगों की माने तो कुत्ते महिला को दौड़ा रहे थे। जिससे डर कर वह परेड ग्राउंड स्थित एक पेड़ पर चढ़ गई। यह देख लोगों उसे नीचे उतरने के लिए पुकारने लगे। कोई उसे माला बुला रहा था तो कोई उसे फूलवाली पुकार रहा था। लेकिन डरी सहमी महिला पेड़ से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही थी।

मनोज ने दिखाई बहादुरी

देखते ही देखते आधे घंटे हो गए और कोई मदद के लिए सामने नहीं आ रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां की कंडीशन देखकर फायर ब्रिगेड को मदद के लिए बुलाया। फायर इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार ने बताया कि फायर का कांस्टेबल मनोज यादव अपनी टीम के साथ वहां पहुंचा। फायर ब्रिगेड ने वहां की परिस्थिति देखकर महिला को पेड़ से उतारने से पहले जाल का इंतजाम कराया। चारों तरफ जाल लगा दिया गया। फिर मनोज पेड़ पर चढ़ा महिला को उतारने के लिए।

ऊपर चढ़ती जा रही थी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब फायर ब्रिगेड की टीम महिला को पेड़ से नीचे उतारने के लिए ऊपर चढ़ी तो महिला और ऊपर चढ़ने लगी। इससे वहां की स्थिति और गंभीर हो गई। महिला को समझाने की कोशिश की जा रही थी और वह डर के नीचे उतरना नहीं चाह रही थी। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद कांस्टेबल मनोज ने बहादुरी दिखाई और किसी तरह महिला को नीचे उतारा।

बाबा के साथ रहती है

महिला कौन थी, इस बात को लेकर वहां पर तरह तरह की चर्चाएं थी। दारागंज पुलिस ने बताया कि परेड ग्राउंड में बहुत पुराना एक पीडब्ल्यूडी का आफिस बना है। वहीं पर एक बाबा रहता है। उसी बाबा के साथ अक्सर यह महिला देखी गई थी। पुलिस ने उस बाबा को बुलाया और महिला को उसकी सुपुर्दगी में सौंप दिया।