- बच्चों से भरी बस निकल रही थी पचकुइंया से

- किशोर की हालत गंभीर, मामले में समझौते के प्रयास

आगरा। थाना नाई की मंडी के पचकुइंया में सोमवार सुबह बेकाबू स्कूल बस ने एक लड़के को चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से बच्चों से भरी बस को छोड़ कर भाग निकला। किशोर के परिजनों ने घटना को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। चालक को भी पकड़ने का दावा किया।

सामान लेने जा रहा था किशोर

पचकुइंया निवासी 12 वर्षीय कलाम पुत्र बबलू सोमवार सुबह आठ सामान लेने गया था। वह सामान लेकर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान किरावली स्थित एक स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। अचानक बस अनियंत्रित हो गई। बस ने कलाम को चपेट में ले लिया। बस चाक भाग निकला। लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना नाई की मंडी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और थाने ले आई। इधर, घायल को परिजन हॉस्पिटल लेकर दौड़े। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। दो हॉस्पिटलों ने एडमिट करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे शहीद नगर स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

मामले में चल रहे समझौते के प्रयास

पुलिस के मुताबिक मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक चालक को पकड़ लिया है। दोनों पक्ष आपस में समझौते के प्रयास कर रहे हैं। यदि कोई तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।