-घर से नाराज होकर भाग गई थी मुंबई

-विदाउट टिकट कर रही थी सफर, जीआरपी ने पकड़ा

RANCHI: डीएवी कपिलदेव की सातवीं क्लास में पढ़नेवाली क्फ् वर्षीया छात्रा शुभांदिनी मुंबई में मिल गई है। वह मुंबई में विदाउट टिकट यात्रा कर रही थी। ऐसे में जीआरपी वालों ने उसे पकड़ लिया। शुभांदिनी ने फिर अपना घर रांची बताया और परिजनों का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने उसके पिता चंद्रप्रकाश के नंबर पर कॉल किया। परिजन बेटी को लाने के लिए बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं।

घर से नाराज होकर भाग गई थी

बताया जाता है कि किसी बात को लेकर शुभांदिनी को उसके परिजनों ने डांट पिलाई थी। डांट खाने के बाद उसने घर से बाहर जाने का रास्ता अख्तियार किया। जीआरपी पुलिस की पूछताछ में शुभांदिनी ने बताया कि उसे डांट मिली थी, इसलिए वह घर छोड़कर चली आई थी।

पांच को दर्ज हुआ था केस

डीएवी स्कूल कपिलदेव की छात्रा शुभांदिनी पांच दिसंबर से गायब थी। उस वक्त उसके पिता ने अरगोड़ा थाने में मिसिंग की एंट्री दर्ज करवाई थी। लेकिन, उनलोगों को पता चला कि शुभांदिनी जिस सिम का इस्तेमाल कर रही है, वो शांतिनगर में रहनेवाली उसकी सहेली के नाम से है। पुलिस वहां पहुंची, तो वे लोग उसकी कोई जानकारी नहीं दे पाए।

फ्लैट का ताला तोड़कर चार लाख के जेवर चोरी

पुंदाग ओपी एरिया स्थित दशरथ एंक्लेव में फ्लैट का ताला तोड़ कर चार लाख के जेवरात व एक हजार नकद की चोरी कर ली गई। इस बाबत पीडि़ता के पिता वत्स अंबष्ठ ने पुंदाग ओपी में मामला दर्ज कराया है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, जिस एंक्लेव में पीडि़ता नुपूर रहती है। उसी एंक्लेव में उसके पिता भी रहते हैं। सुबह में वह अपने फ्लैट का ताला बंद कर पिता से मिलने उनके फ्लैट में गई। इसके बाद जब वह लौटी, तो घर के अलमीरा में रखे जेवरात व रुपए गायब थे। पुलिस इस मामले को संदेहास्पद मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।