वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय की छात्राओं ने जल प्रदूषण विषय पर लगाई प्रदर्शनी

बरेली: वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में फ्राइडे को रसायन व भौतिक विज्ञान की छात्राओं ने 'जल प्रदूषण' थीम पर ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसमें छात्राओं ने मॉडल्स के जरिए जल प्रदूषण के कारण और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

31 मॉडल किए पेश

प्रदर्शनी में छात्राओं ने 31 वर्किंग मॉडल पेश किए, जिनके जरिए बताया कि औद्योगिक वेस्ट, घरेलू वेस्ट, प्लास्टिक हमारी नदियों यहां तक कि समुद्र के पानी को भी प्रदूषित कर रहा है। प्रदूषण के कारण नदियों की बीओडी कम हो रही है। मछलियां व अन्य जलीय जीव के साथ वनस्पतियां विलोपित हो रही हैं। छात्राओं ने बताया कि जलीय वातावरण प्रदूषण के कारण ही ग्लेशियर पिघल रहे हैं।

इन्हें मिला पुरस्कार

प्रदर्शनी में फ‌र्स्ट तान्या, अंजलि, प्रियंका त्रिपाठी, ममतेश, अनमोल, प्रति गुप्ता और मोहिनी रहीं। सेकंड अनामिका शर्मा, नैना रस्तोगी, शिवांगी चतुर्वेदी, साक्षी रही। थर्ड नम्बर पर प्रज्ञा गौड़, मेघा पाण्डेय, सिमरन उपाध्याय और शिखा रहीं। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ। बीना पाण्डेय, डॉ। सचिन गिहार, डॉ। प्रवीण कुमार, डॉ। संध्या सक्सेना, डॉ। रंजू राठौर, डॉ। हिमशिखा यादव, डॉ। नेहा गुप्ता, डॉ। ममता अम्बुजाननी आदि मौजूद रहीं।

'इतिहास एक झलक' पर साहू राम स्वरूप महाविद्यालय प्रदर्शनी

-मॉडल, पोस्टर और वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेताओं को दिया गया पुरस्कार

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ ::

साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग के अन्तर्गत प्रदर्शनी 'इतिहास एक झलक' में विभाग के कई आयामों को छात्राओं ने अपने मॉडल एवं पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया।

कई अंजान विषयों का कराया ज्ञान

मॉडल तथा पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने कई ऐसे विषय का चयन किया जिनसे लोग अंजान थे। जैसे दराबड़ा का किला, जो कि भारत का ही हिस्सा हुआ करता था लेकिन भारत और पाकिस्तान विभाजन के समय पाकिस्तान में चला गया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से भारत में विकसित रेलवे का इतिहास, संवैधानिक विकास तथा भारत के महान व्यक्तित्वों तथा प्रचीन महत्वपूर्ण स्मारकों पर भी प्रकाश डाला। मॉडल प्रतियोगिता में विशाखा फ‌र्स्ट, जरफीन सेकंड और उपासना थर्ड रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में एशांशी फ‌र्स्ट, उपासना सेकंड और जैनी फात्मा थर्ड रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में गार्गी टीम जिसमें तपेश्वरी, सरिता, शिवांगी, अनम और फातिमा लतीफ ने फ‌र्स्ट पुरस्कार पाया। निर्णायक मंडल में एसएसपीजी कॉलेज शाहजहांपुर के डॉ। दीपक सिंह भी शामिल रहे। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ। सीमा गौतम, कामिनी कौशल, डॉ। अलका मिश्रा, दीपिका और फिरोज कुरैशी आदि मौजूद रहीं।