-इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी में रीसेंट एडवांसेस इन साइंस विषय पर हुई दो दिवसीय कांफ्रेंस में विज्ञान में बदलावों पर हुई चर्चा

BAREILLY :

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में 'रीसेंट एडवांसेस इन साइंस' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स के को विज्ञान के वैश्विक प्रतीक से परिचित कराना था। इसके साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि एनपीएल, नई दिल्ली से आए प्रो। किशन लाल रहे।

देश को आगे ले जाने में सहयोग दें स्टूडेंट

प्रो। किशन लाल ने कहा कि भारत ने तकनीक के क्षेत्र में हमेशा से एक प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया। लेकिन और आगे जाने के लिए विज्ञान के क्षेत्र में और मजबूत आधार बनाना होगा। उन्होंने विज्ञान में हो रहे तीव्र बदलाव एवं फायदों को गिनाते हुए साथ ही उसके गलत उपयोग से अवगत कराया। आईआईटी कानपुर से आए प्रो डी बहुगुणा ने कहा कि विज्ञान ने इंसान के हर कार्य को आसान बना दिया है। हर क्षेत्र में तकनीक इंसान को प्रतिस्थापित कर रहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि सभी के अन्दर बराबर क्षमता है। अत: सबको अपनी क्षमता का सकारात्कमक उपयोग करके भारत को विज्ञान के क्षेत्र में आगे ले जाने में अपना योगदान दें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो। जगदीश राय ने सम्मलेन के थीम के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये समाज को विज्ञान में हो रहे बदलाव और तकनीक के बढ़ते दुरूपयोग के बारे में बताया। आरयू के पूर्व कुलपति जेडएस जैदी, डॉ। आरके शुक्ला, वाईस चांसलर प्रो। वाईडीएस आर्या, डायरेक्टर एडमिन एलपी मिश्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉ। आरके शुक्ला, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ। पीपी सिंह, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, चीफ प्रॉक्टर अजय इंडियन, कांफ्रेंस के संयोजक डॉ.केके दुबे, जनरल सेक्रेटरी प्रो एसपी शर्मा। प्रो। कमलेश शर्मा। और प्रो संजीव मौर्या आदि मौजूद रहे।