SYDNEY: बरमूडा ट्रांयगल को रहस्यमयी जगह माना जाता है। यहां बीते 70 सालों से जहाजों और विमानों के गायब होने के बाद यह अंधविश्वास पूरी दुनिया में फैला है कि यहां कोई रहस्य है। मगर, अब एक ऑस्ट्रेलियाई साइंटिस्ट ने दावा किया है कि बरमूडा ट्रांयगल में कोई रहस्य नहीं है।

 

क्या है डॉक्टर कार्ल का दावा?
वेबसाइट के एक बयान से डॉक्टर कार्ल क्रूजेलनेकी ने बताया कि बरमूडा ट्रांयगल में गायब हुए विमानों की संख्या उतनी ही है, जितनी दुनिया के किसी भी हिस्से में प्रतिशत के आधार पर होती है। इसका एलियंस या लापता हो गए अटलांटिस शहर के फायर क्रिस्टल से कुछ भी लेना देना नहीं है। इसके बजाय उनका मानना है कि इस क्षेत्र में गायब हुए लोगों के लिए मानवीय त्रुटि जिम्मेदार है।

हमें क्यों आते हैं डरावने सपने


क्या है बरमूडा ट्रायंगल?
बरमूडा ट्रायंगल फ्लोरिडा से प्यूरो रीको तक फैला हुआ सात लाख वर्ग किलोमीटर का समुद्री इलाका हैए जो उत्तर अटलांटिक महासागर में बरमूडा के द्वीप तक फैला है। पिछले 100 सालों में दुनिया के इस रहस्यमयी हिस्सा में कम से कम 20 विमानों और 50 जहाज लापता हो चुके हैं। इनमें करीब 1000 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि बरमूडा ट्रांयगल एक बड़ा सात लाख वर्ग किलोमीटर के समुद्री इलाके को कवर करता है। यह समुद्र का विशेष रूप से सबसे व्यस्त पैच है। यह दुनिया के एक अमीर भाग अमेरिका के पास भूमध्य रेखा के करीब है, जहां से काफी ट्रैफिक गुजरता है। वह बातों को ध्यान में रखते हुएए जब बरमूडा ट्रायंगल से बड़ी संख्या में गुजरने वाले जहाजों और विमानों की तुलना लापता हुए विमानों और जहाजों से करेंगे, तो पाएंगे कि इस क्षेत्र के बारे में कुछ भी असामान्य नहीं है।

ये आदमी तो संतूर साबुन से भी नहीं नहाता, फिर भी दिखता है 20 का, असली उम्र जानकर सिर घूम जाएगा

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk