-एसडीएम ने जांच कर दिखाई सख्ती, कर्मचारियों को सख्त निर्देश

-फाफामऊ के अभिलेखों में किया गया है करोड़ों की भूमि का हेरफेर

SORAON(9 June, JNN): तहसील में कर्मचारियों की कामचोरी और अभिलेखों की सुरक्षा ताक पर रखने की बात उजागर होने पर प्रशासन की नींद टूटी। सोमवार को एसडीएम सोरांव नागेन्द्र सिंह ने तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालयों का निरीक्षण किया। मामले की जांच की और पूछताछ के बाद कर्मचारियों को काम काज की शैली में सुधार की सख्त हिदायत दी। उन्होंने काम करने का तरीका सुधारने व जिम्मेदारी को निभाने का निर्देश दिया। साथ ही सख्त कार्रवाई करने के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार की।

आईनेक्स्ट ने पब्लिश्ड की थी न्यूज

तहसील कार्यालय में कर्मचारियों के बेतरतीब कार्यशैली के बारे में आईनेक्स्ट ने न्यूज पब्लिश्ड की थी। प्रशासन ने संज्ञान में लिया और संबंधित कर्मचारी को तलब करने के बाद जांच शुरू कर दी। सोमवार को एसडीएम ने उक्त कार्यालय में जाकर कर्मचारियों से सवाल जवाब किया और जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार की।

मिली भारी गड़बड़ी

फाफामऊ के अभिलेख में चार गाटों का क्ख्ख् बी ब् एफ के आदेश में हेरफेर कर करोड़ों की भूमि का क्रय विक्रय किया गया है। जिसकी जांच एसडीएम को सौंपी गयी। गौरतलब है कि सोरांव तहसील में अधिकारी कर्मचारियों की कमी है। मजबूरन प्राइवेट मुंशियों के सहारे तहसील का काम काज जैसे तैसे निपटाया जा रहा है। लेकिन प्राइवेट मुंशियों के भरोसे सबकुछ छोड़कर सरकारी कर्मचारी सोने में व्यस्त हैं। तहसील में भ्रष्टाचार के साथ अनियमितता का बोलबाला है।