features@inext.co.in  

KANPUR: मलाइका अरोड़ा काफी समय से खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि, वे दोनों अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट किए जाते रहे हैं, कुछ दिन पहले ही मलाइका और अर्जुन को वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ डबल डेट पर देखा गया था।

अर्जुन की बाहों में नजर आईं मलाइका,बढ़ रहीं कपूर परिवार से नजदीकियां,क्या ये है मामला

बर्थडे भी मनाया अर्जुन के साथ

इससे पहले मलाइका ने अपना बर्थडे भी अर्जुन के साथ इटली में मनाया था। हाल ही में मलाइका और अर्जुन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अर्जुन मलाइका के फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इन तस्वीरों में मलाइका अर्जुन के बाहों में बैठी नजर आ रही हैं।

अर्जुन की बाहों में नजर आईं मलाइका,बढ़ रहीं कपूर परिवार से नजदीकियां,क्या ये है मामला

अर्जुन की फैमिली संग बढ़ रही है बॉन्डिंग

इस फोटो को संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें मलाइका, अर्जुन के पास बैठी नजर आ रही है। मलाइका के साथ करीना कपूर भी पोज देती दिख रही है। तस्वीर को देखकर जाहिर हो रहा है कि मलाइका की अर्जुन के परिवार से अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। परिवार के साथ बढ़ती इस नजदीकी को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ये कपल अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है।

तस्वीरें : अर्जुन-मलाइका एक साथ डिनर डेट पर हुए स्पॉट, इस वजह से कंधे पर हाथ रख अपनी ओर खींचा

इस कारण अभी नहीं होगी अर्जुन-मलाइका की शादी!

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk