शिविर में मंडल के कुल 68 बालक एवं बालिका खिलाडि़यों को दी जाएगी ट्रेनिंग

ALLAHABAD: छात्रावास प्रोवेबुल्स केंद्रीय प्रशिक्षिण शिविरों के लिए मंडल के कुल 68 बालक एवं बालिका खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। विभिन्न खेलों के यह शिविर अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। शिविर निर्धारित स्थलों पर 15 मार्च से शुरू होने वाले ये शिविर 29 मार्च तक चलेंगे।

विभिन्न खेलों के हैं खिलाड़ी

शिविर के लिए बाक्सिंग खिलाड़ी कर्ण पाल, अंकित पाल, प्रकाश यादव, शैलेश पाल, सुशील कुमार, सूर्य प्रकाश, यशस्वी यादव, सौरभ यादव का चयन झांसी शिविर के लिए हुआ है। जबकि कुश्ती में सुधांशु तिवारी, मो। अलमाश, आशीष कुमार मेरठ शिविर एवं कानपुर में लगने वाले क्रिकेट शिविर के लिए अभिषेक पाल, हर्ष वर्धन सिंह, अरोबिन पांडेय, धर्म सिंह यादव, संदीप कुमार का चयनित किए गए हैं। इसी तरह हॉकी में मो। जैद खान, शहबाज अली, आकिब खान, अली खान, अभिषेक पाल, रजत यादव, अमन यादव, आले रसूल, कैफ अकरम का नाम शामिल है। बालिका हॉकी शिविर में अनुष्का धुरिया, साधना, कृतिका सिंह, पूनम यादव का नाम शामिल है। हॉकी का शिविर शिविर स्थत इटावा है।

कई जनपदों में लगाए जाएंगे शिविर

जिम्नास्टिक का आगरा में लगने वाले शिविर के लिए जतिन कुशवाहा, आलोक कुमार, हुज्जत अकील, मो। जैद शामिल किए गए हैं। जबकि इलाहाबाद में लगने वाले एथलेटिक्स शिविर के लिए मो। इमरान, अब्दुल रहमान, आजाद पटेल, राज कुमार, यशवंत पाल, शिवम सिंह यादव, शुभम यादव, मो। शहबान, शाश्वत सिंह, राहुल पाल, अखिलेश सिंह यादव, राहुल कुमार, हर्ष सिंह व बालिका वर्ग में रेशमी यादव, अनुष्का पटेल, ममता देवी, सुनीता देवी का चयन किया गया है। बाराबंकी में लगने वाले फुटबाल शिविर में सौरभ गौड़, डेविड, मनोज कुमार, अमित कनौजिया, रामू, अर्पित पांडेय, अभिषेक यादव, लकी पांडेय जबकि लखनऊ में लगने वाले वालीबाल शिविर के लिए उज्ज्वल सिंह, नीतेश पटेल, मो। इकरार, अभिनव प्रताप और बालिका वर्ग में श्रृष्टि यादव का चयन हुआ है। फैजाबाद में लगने वाले हैंडबाल शिविर के लिए पंकज व बालिका वर्ग में रेशमी भारतीय, राजपति, आंचल सिंह चयनित की गई हैं।