-ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन में भौतिकी विभाग की ओर से डा एपीजे अब्दुल कलाम पर सेमिनार आयोजित

JAMSHEDPUR: ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन में भौतिकी विभाग द्वारा डा.एपीजे अब्दुल कलाम, जीवनवृत्त एवं उपलब्धि्यां विषय पर मंगलवार को सेमिनार का आयोजन हुआ। शुरुआत विभागाध्यक्ष डा। किरण दुबे के स्वागत भाषण से हुआ। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सेमिनार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से छात्राओं में शोध दृष्टि विकसित होती है। मुख्य अतिथि डा। सत्तरूपा श्रीवास्तव ने कहा कि डा। कलाम सादा जीवन उच्च विचार के अप्रतिम उदाहरण थे। सेमिनार में भौतिकी प्रतिष्ठा तृतीय वर्ष की छात्रा शिल्पा डे ने डा। कलाम के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से आरंभ कर भारत के प्रथम नागरिक तक की डा। कलाम की यात्रा एक किवंदती सी प्रतीत होती है। छात्रा ने भारत के मिसाइल मैन की वैज्ञानिक उपलब्धियों की चर्चा की। छात्रा नेहा ने उनके साहित्य प्रेम की चर्चा करते हुए कहा कि वे वीणा वादन करते थे एवं तमिल कविता से आनंदित होते थे। डा। कलाम के लेखकीय व्यक्तित्व का परिचय देते हुए छात्रा पूजा ने कहा कि उन्होंने विंग्स ऑफ फायर, इंडिया ख्0-ख्0 जैसी पुस्तकों का लेखन किया। पूजा एवं नीतू ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डा। कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का रोचक प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं भारी संख्या में उपस्थित थी। सेमिनार को सफल बनाने में भौतिकी विभाग की प्रतिमा सिन्हा, सत्या राव व लाली की सक्रिय भूमिका रही।