- मुख्यालय ने परिवहन निगम से मांगे सुझाव

BAREILLY: सब कुछ योजनाओं के मुताबिक हुआ तो सीनियर सिटीजन कम किराया देकर परिवहन निगम की बस में जर्नी कर सकेंगे। मुख्यालय ने इस संबंध में परिवहन निगम से सुझाव मांगें हैं। इसके पहले भी पैसेंजर्स को कई तरह की सहूलियत देने का काम किया जा चुका है। पैसेंजर्स को लुभाने के लिए परिवहन निगम किराए में रियायत देने की सोच रहा है।

बरेली आरएम ने भेज दिए सुझाव

लखनऊ मुख्यालय ने प्रदेश के प्रमुख परिवहन निगम से सुझाव मांगें है। इनमें से एक बरेली भी है। बरेली के अलावा झांसी और गाजियाबाद भी शामिल हैं। बरेली आरएम ने अपने सुझाव मुख्यालय को भेज भी दिया है।

खास मौकों पर मिलेगा लाभ

यदि, मांगे गए सुझाव पर मुख्यालय की हरी झंडी मिलती है तो, सीनियर सिटीजन वर्ग का किराया कम हो सकता है। यह किराया सीनियर सिटीजन को खास फेस्टिव पर दिए जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक, वर्तमान किराए में सीनियर सिटीजन को ख्भ् परसेंट तक की छूट होगी।

इस संबंध में मुख्यालय से सुझाव मांगें गए थे। हमें जो उचित लगा है अपने सुझाव दे दिए हैं।

एसके शर्मा,आरएम, परिवहन निगम