- चार दिनों से नहीं उठ रहा कूड़ा

घरों के आगे लगा कूड़े का ढेर

DEHRADUN: वेतन न मिलने से डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। जिधर देखो कूड़े के अंबार लगा हुआ है। निगम अधिकारी सफाई कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की कई बार गुजारिश कर चुके हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने का नाम नहीं ले रहे। शहर के पटेलनगर, प्रिंस चौक, धर्मपुर, मंडी, राजपुर रोड, रायपुर, सहस्त्रधारा रोड पर कूड़े के अंबार लगने से गुजना दुभर हो गया है।

तीन सौ कर्मचारी हड़ताल पर

हड़ताल पर गये कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी के है। कंपनी में तीन सौ आउटसोर्स कर्मचारी हैं। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर का वेतन सफाई कर्मचारियों को दिया जाना है। लेकिन सफाई कर्मी उससे पहले हड़ताल पर चले गये। सफाई कर्मचारियों की डिमांड है कि उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन दिया जाये।

साढ़े तीन सौ टन उठता है कूड़ा

शहर से हर रोज करीब आठ लाख टन कूड़ा उठाया जाता है, पिछले चार दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में निगम अधिकारियों के सामने संकट मंडराता दिख रहा है।

वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। निगम ने सफाई कर्मचारियों से वादा किया है कि वह सोमवार तक हर हालात में वेतन का भुगतान करेगा। बावजूद सफाई कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने का नाम नहीं ले रहे।

कैलाश गुंज्याल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी