सेंसेक्स फिर हुआ धड़ाम
कारोबारी सत्र के दूसरे ही दिन सेंसेक्स एक बार फिर से 26000 अंकों के नीचे चला गया है। मंगलवार को बीएसई और निफ्टी में करीब 2% से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। आज तीस शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 299 अंकों की गिरावट के साथ 25,984.28 अंक पर खुला। इसमें यह गिरावट 1.13 फीसद की रही। यह यहीं नहीं रुका और दोपहर में इसमें करीब 700 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 25600.18 अंक पहुंच गया। इसमें यह गिरावट करीब 2.50% से ज्यादा की रही। दूसरी ओर आज निफ्टी की भी शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। आज निफ्टी 84.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,886.65 अंक पर खुला। इसमें यह गिरावट 1.06% की रही। दोपहर करीब दो बजे निफ्टी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और यह 208 अंक गिरकर 7762 अंक तक पहुंच गया। इसमें यह गिरावट 2.59% की रही।

अब क्या है वजह
एक्सपर्ट के मुताबिक इस कमजोरी की वजह अप्रैल-जून के दौरान जीडीपी ग्रोथ में आई गिरावट रही है। इस क्वार्टर में यह महज सात परसेंट पर आकर सिमट गई जबकि पिछले क्वार्टर में जीडीपी ग्रोथ 7.5 परसेंट की रही थी। पिछले एक सत्र के दौरान एशिया के बाजारों पर यदि नजरें डाली जाएं तो पता चलता है कि इस दौरान चीन के शेयर बाजार में काफी गिरावट का दौर रहा। वहीं विश्व स्तर पर क्रूड ऑयल के दामों में तेजी दिखाई दी।

Hindi News from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk