आगरा। जीवनी मंडी एरिया का गरीब नगर एक बार फिर से गर्मा गया। सुबह-सुबह खेलने के दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तू-तू, मैं-मैं हुई। झगड़ा हुआ। देखते ही ही देखते दोनों पक्षों में आपस में ईट-पत्थर चलने लगे। दोनों ओर से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

कहा-सुनी बदल गई पत्थरबाजी में

सोमवार को टोरंट पावर की कार्यशैली के बाद जिस गरीब नगर में हंगामा हुआ था उसी बस्ती में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। बच्चों-बच्चों के बीच झगड़े ने बड़े-बड़ों में झगड़ा करवा दिया। आरोप है कि सुरजीत ने इदरीश के बच्चे की पिटाई कर दी थी। इदरीश की पत्नी छोटी मौके पर पहुंची तो उससे भी हाथापाई कर दी गई। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और दोनों समुदाय भिड़ गए। लोगों का तो यह भी कहना है कि झगड़ा की मूल में टोरंट पावर की ओर से लगाए जा रहे मीटर हैं। इसी को लेकर एक समुदाय बीते कुछ दिनों से दूसरे समुदाय को लेकर आक्रोशित चला आ रहा है।

दोनों ओर से घायल

इस मामले में दोनों समुदायों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। राजकुमार के ज्यादा चोट आई है। सिर फटने से लुहू-लुहान हो गया। बाकी लोग भी चोटिल हुए हैं। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।