सेंट पीटर्स चर्च म्योराबाद की घटना, लोगों में आक्रोश

मसीही समुदाय के लोगों ने की पुलिस से शिकायत

ALLAHABAD: म्योराबाद के सेंट पीटर्स चर्च में लगे पौधों को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। इसके साथ उन्होंने चर्च परिसर में चारों तरफ गंदगी फैला दी। इसकी जानकारी के बाद मसीही समाज के लोग आक्रोशित हो गये। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

चर्च में छोड़ देते हैं जानवर

फादर प्रवीण मैसी के अनुसार पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग पालतू जानवरों को चर्च परिसर में छोड़ देते हैं। ये जानवर गंदगी फैलाने के साथ पेड़-पौधों को नष्ट करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से 11 नए पेड़ लगाए गए थे। इनकी चर्च प्रशासन की ओर से लगातार सुरक्षा की जा रही थी। गुरुवार को दोपहर में कुछ असामाजिक तत्वों ने चर्च में घुसकर पौधों को तहस नहस कर दिया।