- 10 बेड का होगा सीनियर सिटीजंस वार्ड

- प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

DEHRADUN: सिटी के कोरोनेशन हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजंस के लिए सैपरेट वार्ड की व्यवस्था की गई है। यह वार्ड प्राइवेट हॉस्पिटल्स की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। हाईटेक होने के साथ-साथ ये वार्ड एअर कंडिश्नर युक्त होगा।

भ् बेड महिलाओं के लिए रिजर्व

कोरोनेशन हॉस्पिटल राज्य का पहला हॉस्पिटल है जहां सीनियर सिटीजंस के लिए सैपरेट वार्ड की व्यवस्था की गई है। हालांकि, अभी इस वार्ड में पेशेंट्स की भर्ती नहीं की जा रही है, जल्द ही इस वार्ड का लाभ सीनियर सिटीजंस को मिलने लगेगा। वार्ड में क्0 सीनियर सिटीजन एडमिट हो पाएंगे। जिनमें पांच बेड महिलाओं के लिए आरक्षि्ात होंगे।

हाईटेक होगा वार्ड

कोरोनशन हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ। एलएम पुनेठा के मुताबिक एनएचएम के तहत सीनियर सिटीजन के लिए अस्पताल में सीनियर सिटीजन वार्ड तैयार किया गया है। राज्य का यह पहला अस्पताल है, जहां सैपरेट सीनियर सिटीजन वार्ड तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी प्रकार से राज्य के सरकारी अस्पताल में सैपरेट सीनियर सिटीजन वार्ड तैयार होंगे। सीएमएस डॉ। पुनेठा ने बताया कि सीनियर सिटीजन वार्ड पूरी तरीके से एसी युक्त है। जहां प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर हाईटेक बैड सहित तमाम सुविधाएं मिल पाएंगी। फर्श, बाथरूम भी पूरी तरीके से मॉडर्न होंगे।