ये देश-दुनिया के बदलावों से अनजान नहीं हैं। स्पोट्र्स में उनकी जितनी गहरी रुचि है, पॉलिटिक्स के बारे में भी उतनी ही गहरी पकड़ व समझ। देश की पार्लियामेंट में बिल्स पेंडिंग रह जाते हैं, ये बखूबी जानते हैं। गद्दाफी की सिक्योरिटी में वीमेन ब्रिगेड काम करता था, इससे भी वाकिफ हैं। रुपहले पर्दे पर सीरियल किसर इमरान हाशमी संडे को नए लुक में थे। वे सीरियल किसर नहीं, सीरियस एडिटर थे। इसमें उन्हें सपोर्ट कर रहे थे दी डर्टी पिक्चर के स्टार तुषार कपूर।

वेरी गुड साइट

एडिटर्स कम्प्यूटर पर बैठते ही सबसे पहले आई नेक्स्ट लाइव पर न्यूज एंड विडियोज सर्च करने लगते हैं। 'गुड साइटÓ। कैसे इसे मैनेज करते हैं? जानकारी मिलने के बाद नजर दौड़ाते हैं। करेंट एडिशंस पर। आज क्या कैरी कर रहे हैं। लिस्ट और डमी सामने थी। फिर चूज करने लगते हैं न्यूज एंड फोटोज।

लिपट गईं लड़कियां

इमरान हाशमी शहर में हों और जवां दिलों की धड़कन तेज ना हो, इम्पॉसिबल। इसमें भी अगर गल्र्स की बात हो, तो पूछिए मत। आई नेक्स्ट ऑफिस में कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा था। सेलेब एडिटर का रोल निभाने के बाद जैसे ही वे ऑफिस से बाहर निकलने लगे, अचानक से तीन लड़कियां पहुंच गई। जब तक कोई कुछ बोलता, वे इमरान हासमी और तुषार कपूर से लिपट चुकी थीं। पटना में अपने फैंस का यह क्रेज देखकर इमरान फूले नहीं समा रहे थे।

भगवान से मांगी मन्नत

कई सालों से तमन्ना थी कि जब भी पटना जाऊंगा, हनुमान मंदिर जाकर पूजा जरूर करूंगा। तुषार कपूर ने बताया कि जैसे ही यहां आने का प्लान बना, हनुमान मंदिर आने का मन कर गया। बीस हजार से अधिक फैंस के बीच जैसे ही तुषार हनुमान मंदिर पहुंचे, फैंस तुषार और हनुमान जी के नाम का नारा लगाने लने। हजारों फैंस के बीच से तुषार कपूर मंदिर परिसर पहुंचे। वहां करीब 15 मिनट उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। हनुमान जी को तुषार ने नैवेद्यम और माला भी चढ़ाया। उन्होंने हनुमान जी से अपनी फिल्म के सुपरहिट होने की मन्नत भी मांगी। मंदिर की ओर से तुषार को भगवान के मुकुट का आशीर्वाद भी दिया गया।