विराट कोहली और अनुष्का शर्मा   
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की 'फिलौरी' अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर , 2017 को शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग करके देश के सभी लवबर्ड्स के लिए वेडिंग गोल्स सेट कर दिए हैं। हर लड़की अपनी शादी में अनुष्का शर्मा और हर लड़का विराट कोहली जैसा दिखना चाहता है। दोनों ने अपनी शादी का ऑफिशियल   खुलासा अपने ट्विटर अकाउन्ट पर शादी की एक फोटो डाल कर किया था। इस बार बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से जुडे़ इस कपल शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन डे होगा। 

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे

नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु 
 
जैसे विराट और अनु्ष्का बॉलीवुड के फेमस कपल हैं वैसे ही नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने हिन्दू और ईसाई धर्म के रीति  रिवाजों के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये खूबसूरत जोडी़ भी इस बार शादी के बाद अपना पहला   वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगी।   

ऑटो एक्सपो 2018 में बॉलीवुड का जलवा, इस अंदाज में दिखे शाहरुख, सोनाक्षी-अक्षय भी पीछे नहीं

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे

जहीर खान और सागरिका घाटगे   
शाहरुख की फिल्म 'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस सागरिका और क्रिकेटर जहीर खान ने अचानक कोर्ट मैरिज कर ली और फिर बाद में एक शानदार रिशेप्शन पार्टी दी। बाद में जहीर और सागरिका ने मालदीव में अपना हनीमून मनाया। शादी के बाद जहीर और सागरिका का भी ये पहला वैलेंटाइन होगा।  

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे

आशका गोरडिया और ब्रेंट   
'नागिन' सीरियल से फेमस हुई एक्ट्रेस आशका ने 3 दिसंबर , 2017 को फैमली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी कर ली। टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस कई नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं। आशका सिरियल्स में ज्यादातर नेगेटिव किरदार ही निभाती हैं। ये खूबसूरत कपल भी इस बार शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा।  

तैमूर नवाब है इसलिए चर्चा में है, इन 10 स्टार किड्स को जान लीजिए जो सगे नहीं गोद लिए हुए हैं

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे

अमृता पुरी और इमरन शेट्टी   
HDFC बैंक के MD आदित्य पुरी की बेटी और सुशांत सिंह राजपूत की 'काय पो चे' में बहन की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता पुरी ने अपने बॉयफ्रेंड इमरन के साथ बैंकॉक में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अमृता और इमरान ने पंजाबी रीति रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा। बाकी कपल्स की तरह ये कपल भी इस बार अपना पहला   वैलेंटाइन सेलिब्रेट करेगा।  

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया
टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती ने अपने ही कॉमेडी शो के स्क्रिप्ट राईटर हर्ष लिम्बाचिया के साथ गोवा में डेस्टीनेशन वेडिंग की थी। भारती और हर्ष के प्रीवेडिंग शूट की फोटोज काफी वायरल हुई थीं। बाद में दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी हनीमून फोटोज भी शेयर कीं। टीवी इंडस्ट्री का ये मशहूर कपल इस बार अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा।  

शाहरुख ने मुक्केबाज को इलाज के लिए दिए 5 लाख, ये 5 बॉलीवुड सितारे करते हैं खूब चैरिटी

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे

गौतम रोडे़ और पंखुडी़ अवस्थी
टीवी के फेमस कलाकार गौतम रोडे़ और उनकी गर्लफ्रेंड पंखुडी़ अवस्थी ने राजस्थान के अलवर में रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की। दो दिन तक इनकी शादी का फंक्शन चला जिसमें हल्दी , मेंहदीं और संगीत भी शामिल है। टीवी के ये क्यूट कपल इस साल अपना पहला वैलेंटाइन मनाएगा। बता दें की पंखुडी़ एक एक्ट्रेस हैं।

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk