हादसे की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई
शिमला (प्रेट्र)।  हिमाचल प्रदेश में आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पर शिमला से करीब 70 किलोमीटर दूर सोलन - राजगढ़ में नईनेती के पास एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। पुलिस के मुताबिक हादसे की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई। यात्रियों से भरी निजी बस मानव से राजगढ़ की ओर जा रही थी तभी हादसे का शिकार हुई है। इस दौरान ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने घटना स्थल पर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

कई यात्रियों के सिर में गहरी चोट आई

वहीं हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे रहे। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका उपचार हो रहा है। पुलिस अधिकारियों को मुताबिक इस हादसे में करीब सात यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बचाव अभियान चल रहा है। बस के लुढ़कते हुए खाई में गिरने से कई यात्रियों के सिर में गहरी चोट आई है। वहीं हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

कर्नाटक : 70% मतदान, पहली बार 'पिंक बूथ' और 'एम3 ईवीएम' का हुआ प्रयोग, पढ़ें चुनाव की खास बातें

लालू के बेटे की शादी: वरमाला के बाद खाने पर टूट पड़े लोग, फूड आइटम व प्लेट चम्मच तक पर मची लूट, देखे तस्वीरें

National News inextlive from India News Desk