- जनवरी में हुई थी गंगानगर की रहने वाली युवती की शादी

- शादी के बाद से उसे दहेज के लिए किया जा रहा था परेशान

- पीडि़ता ने महिला थाने में किया हंगामा, पति और मामा गिरफ्तार

Meerut: सात जन्मों का रिश्ता निभाने की कसम खाने वाले पति-पत्नी का रिश्ता मात्र चार दिन में ही टूट गया। पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न और मामा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। युवती ने महिला थाने में हंगामा भी किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

गंगानगर की रहने वाली प्रियंका मल्होत्रा की शादी ख्भ् जनवरी को एमआर की नौकरी करने वाले अमित मल्होत्रा निवासी सर्वोदय कॉलोनी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज उत्पीड़न करता था, पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले अमित के मामा प्रेमनाथ पर भी छेड़खानी का आरोप है। रविवार को महिला थाना पहुंची प्रियंका ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला थाना प्रभारी अलका सिंह पंवार ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट भी दर्ज कर ली।

नहीं हो सका समझौता

अमित और प्रियंका के बीच आपसी विवाद खत्म हो जाए इसके लिए मायके पक्ष के लोगों ने समझौते के प्रयास भी कई बार किए, लेकिन बात नहीं बनी तो आखिरकार मायके पक्ष ने कार्रवाई कराने का निर्णय लिया।

गंगानगर की रहने वाली प्रियंका की शादी जनवरी में अमित निवासी सर्वोदय कॉलोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनो में विवाद चल रहा है, कई बार समझाते के प्रयास भी हुए, लेकिन बात नहीं मानी। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

-अलका पंवार

प्रभारी, महिला थाना