ब्रांडेड जींस खरीदें

आप जब भी जींस खरीदने जायें तो ध्यान रखें कि ब्रांडेड जीन्स ही लें। ब्रांडेड जींस लेना हर किसी की जेब गवारा नहीं करती है पर यह ज्यादा दिनो तक नई दिखती है। अगर आप अरमानी, डीजल जैसे ब्रांड लेते हैं तो ये मंहगे पड़ेंगे पर ज्यादा समय तक आप इनका प्रयोग कर सकते हैं।

ड्रायर में ना डालें जींस

अगर आप जींस को मशीन में धोते हैं तो उसे ड्रायर में डालने से बचें। ड्रायर में जींस पूरी तरह से सिकुड़ जाती है। इससे जींस के रेसे पुराने हो जाते हैं। अगर आप जींस को लंबे समय तक नया रखना चाहते हैं तो इसे ड्रायर से दूर रखें। हाथ से जींस धोना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

हैंड वॉश

जींस को हाथों से धोएं। ऐसा करने से कपडा सिकुड़ता नहीं है। जीन्स को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही प्रयोग करना चाहिए। गर्म पानी में जीन्स को धोने से इसका कलर निकल जाता है तथा कपड़ा भी कमजोर हो जाता है। इसके अलावा जीन्स को ब्रश से घिसकर नहीं धोना चाहिए। इससे जीन्स का कलर निकल जाता है।

टैग चेक करें

जींस पर लगा हुआ टैग इसके रख रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जींस में लगा हुआ टैग आपको बताता है कि आपकी जींस में किस कपडे का उपयोग किया गया है। इसे किस किस प्रकार धोना चाहिए। यदि यह प्री वॉश या प्री डिस्ट्रेस्ड है तो इसका अर्थ यह है कि जींस का पहले भी उपयोग किया जा चुका है और इसे पहले धोया जा चुका है। यदि आपकी जींस पर सन्फोरिज्ड टैग लगा हुआ है तो इसका अर्थ है आपकी जींस इस प्रकार बनी हुई है कि यह सिकुड़ेगी नहीं। उपयोग प्रतिदिन कर सकते हैं।

ड्राई क्लीन

जींस को हमेशा ड्राई क्लीन करना चाहिए क्योंकि जींस से धूल, कीटाणु और दाग निकालने का यह उत्तम तरीका है। जींस के किनारों पर जमने वाला तेल ड्राई क्लीन से आसानी से निकल जाता है। ड्राई क्लीन एक महंगा विकल्प है परन्तु महीने में एक बार इसे किया जा सकता है। इससे जींस अच्छी रहती है और हमेशा नई दिखती है।

गर्मी से बचाएं

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी जींस को गर्मी से बचाएं क्योंकि इससे कपडे पर प्रभाव पड़ता है। आपको जींस को हवा में सुखाना चाहिए और उसे सीधे सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए। जींस को हवा में सुखाने में दो दिन तक का समय लग सकता है। आपको उसके अनुसार प्लान बनाना चाहिए।

जींस अलग धोना

जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप जिस कपड़े के साथ जींस धो रहे हों वो रंग छोड़ता हो। वरना आपकी जींस खराब हो सकती है। जींस को हाथ से धोना ही सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ ही जींस को बहुत अधिक नहीं धोना चाहिए वरना इसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा।