पुलिस ने चार महिला व तीन पुरुषों को पकड़ा

बाहरी राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां

ष्ठश्व॥क्त्रन्ष्ठहृ: राजधानी में सेक्स रैकेट का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चार महिलाओं और तीन पुरुषों को देह व्यापार के धंधे में पुलिस ने पकड़ा है। बहरहाल पुलिस ने महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द करने की बात कही है।

राजधानी दून में सेक्स रैकेट का धंधा खूब फल फूल रहा है। मंगलवार को पटेलनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मापुरी इलाके में एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट में लिप्त चार महिला और तीन पुरुषों को दबोच लिया और उन्हें थाने ले आई। बताया जा रहा है कि उक्त मकान सलीना पत्‍‌नी लारेंस का है जो अपने पत्‍‌नी के देहांत होने के बाद अपने पुत्र नितिन के साथ सेक्स रैकेट चलाती थी। एएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान सलीना पत्‍‌नी लारेंस, नितिन दोनों निवासी नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मापुरी, आजम पुत्र मुजमिल निवासी चंद्रबदनी भुत्तोवाला और मदनलाल पुत्र अमर चंद्र निवासी लक्खीबाग के रूप में कराई है। जिन्हें संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि पीडि़त तीन महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

फोन पर होता था रेट तय

पुछताछ में पता चला कि आरोपी सलीना और उसका पुत्र नितिन फोन पर ग्राहक उपलब्ध कराते थे और रेट का आधा हिस्सा खुद रख लेते थे। इसके अलावा सलीना का पुत्र व्हाट्सप और मैसेज से रेट के अलावा ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भी उपलब्ध कराता था। उसके बाद उन्हें मकान पर बुलाया जाता था। आरोपी सलीना तय रेट का पचास फीसदी खुद रख लेती थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहरी जिलों से ग्राहकों और लड़कियों को बुलाया करती थी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हाल ही के आंकड़े

राजधानी में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसार रहा है, इसकी तस्दीक हाल ही के कुछ आंकड़े कर रहे हैं। पिछले महीनों पुलिस की कार्रवाई में पटेलनगर थाना क्षेत्र में 2 एवं राजपुर थाना क्षेत्र में एक सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया था। जिसमें कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है।

मामले में एक महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। रेस्क्यू से निकाली गई तीन महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

लोकेश्वर सिंह, सीओ सदर