ब्यूटी पार्लर्स के बाद अब रिहायशी इलाकों में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। पुलिस को भी मामले से संबंधित कई जानकारी मिली है। इन्फॉर्मेशन के मुताबिक कदमा के फेमस फ्लैट और फ्लैट के नाम से ही जाना जाने वाला एरिया के अलावा गोलमुरी, मानगो, सिदगोड़ा में इस सेक्स रैैकेट का जाल फैला हुआ है।

है पुलिस की नजर
कदमा के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को इन्फॉर्मेशन मिल चुकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पूरे मामले में पुलिस की नजर है। सेक्स रैकेट में शामिल लोगों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस सही मौके की तलाश कर रही है।

पहले भी हुआ है खुलासा
17 दिसंबर 2011 को बागबेड़ा पुलिस ने नया बस्ती स्थित एक घर में छापामारी कर अवैध देह व्यापार के मामले में 6 महिलाओं समेत एक दलाल और एक महिला को भी अरेस्ट किया था।
इतना ही नहीं चार-पांच साल पहले सिटी पुलिस ने मानगो के एक फ्लैट में में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी अरेस्ट किया था।

मेंस पार्लर में भी
सिटी के साकची, मानगो, गोलमुरी के अलावा इंटीरियर एरिया में स्थित कई मेंस पार्लर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इन पार्लर्स में पुलिस ने कई बार छापामारी कर इस धंधे में लिप्त लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद इसपर रोक नहीं लग रही।

रिहायशी इलाकों में चल रहे अवैध देह व्यापार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। हम इस पर नजर रख रहे हैं। इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। उम्मीद है जल्दी ही इस मामले में खुलासा होगा।
अजय लिंडा, सिटी एसपी