RANCHI (3 स्नद्गढ्ड):

पीडि़ता: उम्र देखी है बूढे कहीं के। कब्र में लटके हैं पैर और अब तक अकल ठिकाने नहीं आई। ग‌र्ल्स चुप रह जाती हैं, इसका मतलब तुम लोग कुछ भी कर सकते हो।

आरोपी: सॉरी-सॉरी। गलती किसी से भी हो सकती है।

पीडि़ता: क्या तुम इसे मिस्टेक समझ रहे हो। दोबारा हाथ लगा रहे थे। क्या समझे मुझे पता नहीं चल रहा था। तुम्हारे घर में बहन, बेटी या बीवी नहीं है क्या।

आरोपी: मैं भी बेटी का पिता हूं। मैं लिखित रूप से माफी मांगने को तैयार हूं।

पीडि़ता: बेटी को बुलाओ, उसे तुम्हारी करतूत बताती हूं। शर्म नहीं आती, बेटी के बाप होकर ऐसी घिनौनी हरकत करते हो।

यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें मुंबई से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रही झारखंड की एक महिला से 62 वर्ष के बुजुर्ग ने छेड़छाड़ की। इसके बाद महिला ने आरोपी को जमकर फटकार लगाई है। हद तो तब हो गई, जब आरोपी माफी मांग रहा था तब भी हंस रहा था। फ्लाइट लैंड होने के बाद भी महिला ने उसका वीडियो बनाया है। इसमें आरोपी ने खुद को एक बार भी बेगुनाह नहीं बताया है। यह विडियो पीडि़ता ने खुद बनाई और सोशल मीडिया पर भी डाल दी है। जहां लोगों ने महिला के साहस की तारीफ की और आरोपी पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

यह है मामला

बोकारो की रहने वाली एक महिला 27 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रही थी। उसके पीछे बैठे बुजुर्ग ने उसका कमर छूने की कोशिश की। पहली बार ध्यान न दिए जाने पर आरोपी ने दोबारा वही हरकत की। इस पर महिला ने विरोध किया और घटना की जानकारी क्रू मेंबर्स को भी दी। इतना ही नहीं, महिला ने आरोपी को जमकर फटकारा भी। महिला के इस साहस को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जहां सराहा है, वहीं आरोपी के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली है। आरोपी 62 वर्षीय बुजुर्ग सूरत का व्यवसायी है।