आरोपी के घर टीवी देखने गया मासूम, मासूम को पहले खाना खिलाया बाद में किया दुराचार

आगरा। शहर में हैवानियत का खेल बढ़ता ही जा रहा है। सिटी में दरिंदों ने दो मासूमों के साथ हैवानियत दिखाई, थाना एत्माउद्दौला एरिया में एक सात साल के मासूम के साथ उसके पड़ोसी ने कुकर्म कर दिया, वहीं अपनी ही भांजी के साथ उसके मामा ने रेप कर दिया।

सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म

थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में युवक ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्चा उस दौरान टीवी देखने गया था। कुकर्म किए जाने के बाद बच्चा दहशत में घर पहुंचा था। परिजनों को जानकारी हुई तो पड़ोसियों ने आरोपी युवक को पकड़ कर सबक सिखा दिया।

गरीब परिवार से है बच्चा

कालिंदी विहार अस्सी फुटा काशीराम योजना निवासी 7 वर्षीय सलमान (काल्पनिक नाम) का उसके परिजनों ने कक्षा एक में एडमिशन कराया है। उसके पिता बस स्टैंड पर किताबें बेच कर गुजर-बसर करते हैं। पिता अधिकतर बीमार रहते हैं।

पड़ोसी के यहां गया था टीवी देखने

मासूम अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर बने भवन पर रहता है जबकि आरोपी दूसरी मंजिल पर। बच्चा शनिवार को रात आठ बजे पड़ोसी छोटे लाल के यहां पर टीवी देखने गया था। वहां अक्सर बच्चे टीवी देखने आते रहते हैं।

खिला-पिला कर किया कुकर्म

बच्चा जब उसके यहां गया था तब उसके यहां पर अन्य कोई बच्चा नहीं था। सीरियल देखने के दौरान ही उसने बच्चे को चावल बना कर खिलाए थे। इसके बाद उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर दिया।

दहशत में पहुंचा मां के पास

बच्चा डर के कारण मां के पास पहुंच गया। उसके लगातार खून निकल रहा था। उसकी मां कुछ समझ नहीं पाई। वह उसके लिए पास से दर्द की दवा ले आई।

बच्चे ने बताई दरिंदगी की दास्तां

बच्चे ने दरिंदगी की दास्तान अपनी मां को सुनाई तो उसके होश उड़ गए। जब ये बात बस्ती के अन्य लोगों को पता चली तो उन्होंने आरोपी को घेर लिया और उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीडि़त मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया।

विवाहित है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम छोटे लाल बताया जा रहा है। आरोपी की पत्‍‌नी उस दौरान मायके गई थी। पत्‍‌नी पांच माह की गर्भवती बताई गई है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में था।

मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

एत्माउद्दौला क्षेत्र में रिश्तों को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। मामले के अनुसार रिश्ते में लगने वाले मामा ने अपनी भांजी को हवस का शिकार बना लिया। भांजी मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताई गई है।

मौसी के साथ रहती है किशोरी

मूल रूप से फीरोजाबाद निवासी रिमझिम (काल्पनिक नाम) के परिजन पांच-छह साल पहले बल्केश्वर में आकर रहने लगे थे। उसके पिता की फीरोजाबाद में ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद मां ने बच्चों को पालने के लिए दूसरी शादी की थी जिससे एक बेटी हुई थी। लेकिन करीब तीन साल पहले मां का भी बीमारी से निधन हो गया। सौतेला पिता अपनी बेटी को मां को सौंपकर बच्चों को छोड़ कर चला गया।

संस्था ने सम्भाला बच्चों को

पीडि़ता की ट्रांस यमुना कॉलोनी एफ ब्लॉक निवासी मौसी ने बताया कि यह दो बहन एक भाई है। भाई पांच साल की उम्र से काम कर रहा है। साथ ही एक संस्था के माध्यम से भी इन्हें हर महीने एक हजार रुपये खाने के लिए मिलते हैं। डेढ़ महीने पहले ही वह मौसी के मकान के सामने वाले मकान में आकर रहने लगे हैं। मौसा व मौसी भी उनकी देखरेख करते रहते हैं। मौसा फेरी लगाने का काम करते हैं। घर का किराया आदि जरुरतों में वह भी उनकी आर्थिक मदद करते हैं।

मामा ले गया था साथ

लडकी की मौसी के मुताबिक नुनिहाई निवासी मुकेश उनकी बुआ का लड़का है जो बच्ची को रविवार की सुबह करीब दस बजे कपड़े दिलाने की बात बोल कर अपने साथ ले गया था। वह उसे शाहदरा की तरफ जंगलों में ले गया।

शाहदरा के जंगलों में किया रेप

कलयुगी मामा ने शाहदरा के जंगलों में अपनी भांजी के साथ रेप किया। मासूमियत के साथ रेप करने के बाद उसने बच्ची को टॉफी दिला कर किसी को कुछ न बताने का लालच दिया।

बदहवास हालत में पहुंची घर

बच्ची बदहवास हालत में अपनी मौसी के पास पहुंची थी। उसने मौसी को अपनी आप बीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होने तुरंत अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है।

मामा नाना बन चुका है

पीडि़ता की मौसी के मुताबिक आरोपी के दो लड़के व एक लड़की है जिनमें लड़की व एक लड़के की शादी हो चुकी है। उसकी लड़की पर दो बच्चे हैं वह नाना बन चुका है। उसकी उम्र भी पचास से ऊपर बताई जा रही है।