-छात्रा को बाइक पर बैठाने के लिए डाल रहे थे दबाव

-शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किया विरोध

-एक आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले किया

आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा

थाना ताजगंज स्थित जॉन मिल्टन स्कूल की दोपहर दो बजे छुट्टी हो गई थी। एक गर्ल स्टूडेंंट स्कूल से पैदल घर लौट रही थी कि तभी सैनिक मैरिज होम के पास बाइक सवार दो ब्वॉयज स्टूडेंट्स ने उसे अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर लड़की को युवकों ने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर लड़की ने शोर मचा दिया, लड़की के साथ अभद्रता होते देख सैनिक मैरिज होम के एम्पलॉई राम निवास ने लड़कों का विरोध किया।

की अभद्रता

राम निवास को लड़कों ने हड़का दिया। लड़कों ने राम निवास से कहा कि यह हमारा आपस का मामला है, तुम बीच में मत पड़ो। उम्रदराज राम निवास से होती अभद्रता देख पास ही खड़े संजय लड़कों के पास आ गया। इस दौरान लड़कों के और कई साथी भी आ गए। उन्होंने मिलकर संजय और राम निवास को पीटना शुरू कर दिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने लड़कों को घेर लिया।

लड़का किया पुलिस के हवाले

जब स्थानीय लोगों की तादाद बढऩे लगी तो लड़के अपने को घिरता देख भागने लगे। लड़के मौके पर बाइक नंबर यूपी 80 बीएल 8642 को छोड़कर भाग गए। लेकिन, लोगों ने एक युवक शहीद नगर सैनिक विहार उखर्रा निवासी नवनीत को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। पुलिस ने युवक और बाइक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान लड़की वहां से चली गई। छात्रा नेहरू एंकलेव की रहने वाली है।

-----

बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक लड़का सपा के एक वरिष्ठ नेता का भतीजा है। जिसके दम पर लड़कों ने सरेराह छात्रा को उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने पकड़े गए युवक  को थाने भेज दिया है। लड़की सामने आने को तैयार नहीं है। पुलिस भी छात्रों के गुटबाजी की लड़ाई मान रही है।

----

बताते चलें कि पहले भी कई केसेज में आगराइट्स की अलर्टनेस की वजह से कई लड़कियों की जिंदगी बच गई।

 21 दिसंबर 2012 को दिनदहाड़े सिंबोजिया इंटर कॉलेज के बाहर एक गर्ल स्टूडेंट को ऑटो में अगवा करने का प्रयास किया गया। लोगों की तत्परता से आरोपी को दबोच लिया गया।

14 जनवरी को सिकंदरा में ट्युशन से लौट रहीं दो गर्ल स्टूडेंट्स को अगवाह करने का प्रयास किया गया। लेकिन, आसपास के लोगों ने शोहदों से लोहा लेकर लड़कियों को बचा लिया।