क्रिकेट सेलेब्स भी शामिल

प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने हर साल की तहर इस साल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रेटीज की सूची जारी की है। जिसमें इस साल भारत में 2015 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान टॉप पर है। इस साल उनकी कमाई 257.50 करोड़ है। इस सूची में अपना नाम टॉप पर आने से अभिनेता शाहरुख काफी खुश हैं। शाहरुख के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर भी एक और खान है। जी हां इसके बाद अभिनेता सलमान खान का नाम शामिल है। सलमान खान ने इस साल 202.75 करोड़ की कमाई की है। फोर्ब्स की सूची में तीसरे स्थान पर बिग बी अमिताभ बच्चन का नाम है। अमिताभ ने इस साल करीब 112 करोड़ रुपये कमाए हैं। चौथे नंबर पर क्रिकेट की दुनिया से कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। धोनी ने इस साल करीब 119.33 करोड़ कमाए हैं।

एक मात्र अभिनेत्री

इस सूची में पांचवें नंबर पर अभिनेता आमिर खान है। इस साल उन्होंने 104.25 करोड़ कमाएं हैं। छठवें नंबर पर सूची में अभिनेता अक्षय कुमार शामिल हैं। अक्षय कुमार ने 127.83 करोड़ की कमाई की है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली सूची में सातवें नंबर पर हैं। वह 104.78 करोड़ के साथ सूची में शामिल हुए हैं। किक्रेट की दुनिया में आज भी भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर 40 करोड़ की कमाई के साथ आठवें नंबर पर हैं। इस सूची में नवें नंबर पर एकमात्र अभिनेत्री के रूप में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। दीपिका ने इस साल 59 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद दसवें नंबर पर अभिनेता रितिक रोशन शामिल हुए हैं।

inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk