प्रिंस ने किया युविका को प्रपोज
कानपुर।
एक इवेंट के दौरान युविका स्टेज शो में दुल्हन के अवतार में वॉक करने के लिए उतरीं तो टीवी एक रियेलिटी शो में बतौर जज रह चुके एक्टर प्रिंस नरूला खुद को रोक नहीं पाए। प्रिंस ने जब युविका को स्टेज पर दुल्हन के अवतार में देखा तो गुलदस्ता लेकर स्टेज पर उन्हें प्रपोज करने पहुंच गए। इतना ही नहीं प्रिंस ने उन्हें प्रपोज भी किया फिर बाद में उनके प्यार में रेड कारपेट पर गिर भी पडे़। ये देख युविका को हंसी आ गई। इस वीडियो पर सभी क्यूट और अमेजिंग जैसे कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो को युविका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। युविका ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है 'बीती रात शो काफी अच्छा रहा।'


प्यार दिखाने का नहीं छोड़ते कोई मौका   
प्रिंस और युविका की मुलाकात 2015 में एक रियेलिटी शो के दौरान हुई। इस शो में दोनों बतौर कंटेस्टेंट रहे हैं। प्रिंस और युविका की दोस्ती यहीं से शुरू हुई। बाद में दोनों एक दूसरे से दोस्ती से भी ज्यादा गहरा रिश्ता बना लिए। अब दोनों एक दूसरे को प्यार जताने का मौका कभी नहीं छोड़ते। कभी प्रिंस तो कभी युविका अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दूसरे की प्यार भरी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। बता दें की प्रिंस नरूला लगातार तीन टीवी रियेलिटी शोज के विनर रह चुके हैं। युविका से पहले प्रिंस की बातचीत मॉडल और बेली डांसर नोरा से होती थी। दोनों की दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चली और युविका ने प्रिंस की जिंदगी में अपनी जगह बना ली।

 

❤️ @princenarula

A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on Apr 20, 2018 at 10:47pm PDT


बंद की बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करना
जब से युविका प्रिंस के साथ आई हैं तब से उन्होंने कुछ बदलाव किए हैं। युविका बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आईं। इसके लिए कई फोटो शूट भी करवाए और अपने ऑफिशियल अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट भी कीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक युविका जब से प्रिंस के साथ आई हैं तब से ही उन्होंने बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करना छोड़ दिया है। पहले फैंस को लगा ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रिंस ने उन्हें ऐसा करने से रोका होगा। फिलहाल खबर है कि युविका को ऐसा करने से किसी ने भी नहीं रोका है बस उन्हें खुद ही ये करना अब पसंद नहीं आता।



एकता कपूर ने सलमान और शाहरुख के साथ अब तक इसलिए नहीं किया काम, किया इस नए टीवी शो का ऐलान


श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk