-निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की तैयारी का जायजा लेने आये बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

-गुजरात और हिमाचल विधान सभा चुनाव में जीत का किया दावा

VARANASI

गुजरात के लोग नरेन्द्र मोदी से प्यार करते हैं। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात ने खूब विकास किया। आज उनके नेतृत्व में पूरा देश विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। फिर से सरकार बीजेपी की होगी। यह बातें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहीं। नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की तैयारी का जायजा लेने और उन्हें जीत का टिप्स देने गुलाब पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के सीएम हुआ करते थे बड़ी जीत हासिल करते थे। उन्होंने दावा किया कि गुजरात के साथ हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त जीत हासिल करते हुए सरकार बनाएगी।

भ्रम फैलाती है कांग्रेस

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव का वक्त आता है कांग्रेस भ्रम पैदा करती है। पब्लिक के बीच अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपनाती है। लेकिन यह सब उसके काम नहीं आता है। देश की जनता उसकी हकीकत जानती है। इस चुनाव में भी उन्हें सच का आइना दिखाएगी।

जरूरी है जीत

शहनवाज हुसैन ने आगमी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की ताकत होते हैं। वहीं पब्लिक के बीच में पार्टी की विचारों को ले जाते हैं। यही काम कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में करना है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकारों के कामों को जानकारी भी जनता तक ले जाने की बात कही। साथ ही बूथ लेवल पर अपनी संख्या बढ़ाने को कहा।

सबसे मिल रहे बारी-बारी

निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वार्डो में पार्षद पद के साथ ही मेयर पद के लिए लिए दावेदारी करने वालों का आवेदन पत्र लिया जा रहा है। उसके साथ मौजूद बायोडाटा के जरिये दावों की सच्चाई जांची जा रही है। पार्टी की ओर से नियुक्त जिला प्रभारी दावेदारों से बारी-बारी से मिल रहे हैं। उनके विचार आदि की जानकारी के साथ अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसे पार्टी की कार्य समिति को सौंपा जाएगा।