- शनि जयंती पर पूजे गए भगवान शनिदेव

- मनाई गई शनि दीपावली

ALLAHABAD: ओउम् शं शनैश्चराय नम: जाप के साथ ही न्याय के देवता भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने वाले मंत्रों से सिटी के शनि मंदिर वेडनसडे को दिन भर गूंजते रहे। लोग शनि देव की आराधना व पूजा में लगे रहे। वैसे तो शनि मंदिरों में शनिवार को ज्यादा भीड़ होती है, लेकिन वेडनसडे को भीड़ इसलिए पहुंची क्योंकि इस दिन शनि जयंती जो था।

विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना

रामबाग पथरचट्टी मैदान में स्थित नौग्रह मंदिर में वेडनसडे को शनि जयंती मनाई गई। शनि महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन हुआ और विश्व कल्याण की कामना की गई। शाम के समय शनि महाराज की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक मनोज गुप्ता ने भक्ति गीतों के जरिये शनि महाराज के महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर पं। कपिलमुनि करवरिया, आनंद सिंह, सुरेश चंद्र अग्रवाल, गोपाल केसरवानी, रमेश कुमार जायसवाल, रामचंद्र पटेल, गोपाल चौरसिया, कन्हैयालाल, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।

दीपक जलाकर मनाई दीपावली

अतरसुईया स्थित शनिधाम में शनि जयंती शनि दीपावली के रूप में मनाई गई। शनि भक्तों ने द्वार पर दीपक जलाए। सुबह आठ बजे शनि महाराज का वेद मंत्र उच्चारण के बीच पंचामृत स्नान हुआ। जलाभिषेक व तैल अभिषेक भी हुआ। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री मंत्रों की ध्वनि के बीच शनि हवन समिधाओं को यज्ञशाला में अर्पित किया गया। पीठाधीश्वर पराग जी महाराज, प्रवीन मेहरोत्रा, नीता कनौजिया, अनिल गुप्ता, शशि शास्त्री, भगवती कनौजिया मौजूद रहे।

कष्ट निवारण की कामना

भक्तों के संकट और कष्ट हर लेने वाले शनि महाराज की सिविल लाइंस स्थित प्राचीन शनि एवं नव ग्रह मंदिर में भी आराधना की गई। यहां भी भक्तों की भारी भीड़ रही। शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए लोगों ने शनि महाराज की आराधना की।