- लोकतांत्रिक ग्रह शनि 26 को करेंगे राशि परिवर्तन, धनु में होगा प्रवेश

- गुरुवार, माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर रात रात 7.32 बजे होगा प्रवेश

>BAREILLY: 26 जनवरी को शनि ग्रह शत्रु राशि वृश्चिक से निकल कर सम राशि धनु में प्रवेश करेंगे जो जातकों के लिए काफी शुभ फलदायी साबित होगा। जहां शुक्र में रहने के दौरान जातकों पर शनि के दुष्प्रभाव हावी था अब शनि सम राशि में प्रवेश करने और यह राशि 24 जनवरी 2020 तक रहने कारण जातकों पर शनि की कृपा बरसती रहेगी। इसके बाद वह मकर राशि में प्रवेश करेगा। शनि के राशि परिवर्तन से मानव जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। शनि का यह संयोग केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्र में होने जा रहा है। इस गोचर का राशिचक्र की विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे।

यूं रहेगी श्ानि की चाल

2020 तक शनि ग्रह का धनु राशि में वास रहेगा। तब तक चन्द्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और धनु राशि में होगा। इसी दौरान शनि 6 अप्रैल 2017 चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की उदयातिथि दशमी के दिन रात 9.46 बजे वक्री हो जाएंगे। फिर 20 जून 2017, आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन शनिदेव वक्री गति से फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय चन्द्रमा भरणी नक्षत्र, मेष राशि में भ्रमण करेंगे। आखिर में 26 अक्टूबर 2017, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रात 7.39 बजे शनि मार्गी गति से फिर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय चन्द्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और धनु राशि में संचार करेगा।

वक्री शनि का प्रभाव

बाला जी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा के मुताबिक वक्री शनि का विपरीत प्रभाव होता है। जातक परेशानियों में घिरा रहता है। उनके मुताबिक शनि दोष से पीडि़त जिस पर शनि की साढ़े साती या ढैया का प्रकोप हो उनको निवारण के लिए काला वस्त्र, उड़द, काला पुष्प, लोहा व अन्य दान करते रहना चाहिए। विषम परिस्थितियों में गृह शान्ति कराने से भी लाभ मिलेगा। जिन लोगों की शुभ साढ़े साती, ढैया चल रही हो उनको प्रत्येक सैटरडे को शनि का तेलाभिषेक, शनि स्त्रोत पाठ करना चाहिए। इन विधियों से काफी हद तक दुष्प्राभावों का आने से दूर किया जा सकता है।

फॉर योर इंफॉर्मेशन

राशि प्रभाव

मेष कष्टकारी स्थितियों दूर होंगी। दूर स्थान की यात्रा संभव।

वृष शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा, विघ्न बाधा समेत देरी से सफलता।

मिथुन शत्रुओं से सावधान रहें, दूसरों से मेलजोल रखने से सफलता निश्चित।

कर्क क्रिएटिविटी में सफलता, प्रेम संबंधी समस्याओं में सफलता।

सिंह शनि की ढैया खत्म होगी, जमीन-जायदाद सम्बन्धी विवाद से बचें।

कन्या शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा, पारिवारिक, सामाजिक सुख मिलेंगे।

तुला जमीन, जायदाद के मामले सुलझेंगे, आर्थिक मामलों में सफलता।

वृश्चिक शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव।

धनु शनि की मध्य साढ़े साती का प्रभाव, सफलता का शुभ संयोग, यात्रा

मकर साढ़े साती का आरम्भ होगा, कार्य विलम्ब होंगे, मधुर संबंध बनाएं

कुभ व्यवसाय अथवा नौकरी में बदलाव की सम्भावना, बेहतर शुरुआत के योग

मीन उन्नति के योग बनेगें, यात्रा लाभ, विदेश गमन और सम्बन्ध बनने के योग