फोटो

- महोत्सव के लिए 7 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाया जा रहा है स्टेज

-संगीत कार्यक्रम के लिए दक्षिण अफ्रीका से आए 650 ढोल वादक

DEHRADUN: आर्ट ऑफ लिविंग ने विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। क्क् से क्फ् मार्च ख्0क्म् तक दिल्ली में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से वसुधेव कुटुंबकम- विश्व एक परिवार का संदेश प्रसारित किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग पूरे विश्व में क्भ्भ् देशों में फ्7 करोड़ से अधिक लोगों को अध्यात्म और मानवीय मूल्यों की सेवा का उत्सव मनाने का कार्यक्रम है। यह उत्सव संपूर्ण विश्व से आए हुए फ्भ् लाख लोगों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

फ्भ् हजार से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति

विश्व संकृतिक महोत्सव का आयोजन क्क् से क्फ् मार्च तक नई दिल्ली में किया जाएगा। महोत्सव के लिए 7 एकड़ से अधिक भूमि पर स्टेज तैयार किया गया है। महोत्सव में फ्भ् हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के लिए ब्0 प्रकार के वाद्य यंत्रों को बजाने वाले आठ हजार संगीतकार आए हैं। संगीत कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका से आए म्भ्0 ढोल वादक एवं छतीसगढ़, महाराष्ट्र सिक्किम एवं अन्य राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी जयंत ने बताया कि श्री रवि शंकर कहते है कि विश्व सांस्कृतिक उत्सव द्वारा विभिन्न धर्मो, राष्ट्रीयता और प्रष्ठभूमि के लोगों के बीच गहरी समझ को बढ़ावा देना है।

'शांति ध्यान' महोत्सव का विशेष आकर्षण

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक वेद व्यास गुलाटी ने बताया कि उत्तरांखंड से ब्00 से भी अधिक कलाकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। बताया कि कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार नंद लाल भर्ती ने कार्यक्रम के लिए कलाकारों को प्रशिक्षित किया है। महोत्सव का विशेष आकर्षण 'शांति ध्यान' है जिसका नेतृत्व आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर करेंगे। 'शांति ध्यान' कार्यक्रम महोत्सव के तीनों दिन आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।