बाल कलाकार से लेकर प्रोड्यूसर तक

बाल कलाकार के तौर पर अभिनय की शुरुआत करने वाले शशि कपूर ने पूरी जिंदगी में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में काम करने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता थे। उन्होंने कई अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। वह हमेशा नए और खुले विचारों के पक्षधर रहे। शायद यही वजह रही कि, उन्होंने इंग्लिश मूल की जेनिफर केंडल के साथ शादी की जोकि उनसे 4 साल बड़ी भी थीं।

शशि कपूर की इस फिल्‍म को ऑस्‍कर मिलते-मिलते रह गया था,जानें फिल्‍म का नाम

कमाई का पैसा लगाया फिल्म निर्माण में

शशि कपूर ने बतौर अभिनेता खूब पैसा कमाया। इन पैसों से उन्होंने न कोई बंगला खरीदा, न महंगी गाड़ियां। सारी कमाई उन्होंने फिल्म निर्माण में लगा दी। फिल्में भी ऐसी जो सामाजिक सरोकार से जुड़ी थीं। कॉमर्शियल सिनेमा से अलग शशि आर्ट फिल्में प्रोड्यूस करने में रुचि रखते थे। उन्होंने श्याम बेनेगल, गोविंदा निहलानी जैसे निर्देशकों के साथ कई फिल्में बनाईं।

शशि कपूर की मौत के बाद अमिताभ ने खोले 3 राज, जो अब तक थे छुपे

शशि कपूर की इस फिल्‍म को ऑस्‍कर मिलते-मिलते रह गया था,जानें फिल्‍म का नाम

40 लाख में बनी थी यह फिल्म

आर्ट फिल्में बनाने का यह शौक शशि को निर्देशक अपर्णा सेन के पास ले गया। अर्पणा उस वक्त नई-नई थीं। साल 1981 में अर्पणा ने एक कहानी लिखी और उस पर फिल्म बनाने का विचार किया। फिल्म का नाम था '36 चौरंगी लेन', फिल्म निर्माण में करीब 20 लाख की लागत का अनुमान लगाया गया। जब यह बनकर तैयार हुई तो इसी कॉस्ट 40 लाख पहुंच गई। शशि कपूर ने बिना किसी हिचक के पूरा पैसा लगा दिया। 36 चौरंगी लेन में शशि की बीवी जेनिफर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म सितारों से सजी नहीं थी, ऐसे में दर्शकों का फिल्म के प्रति रुझान थोड़ कम रहा।

शशि कपूर की इस फिल्‍म को ऑस्‍कर मिलते-मिलते रह गया था,जानें फिल्‍म का नाम

नहीं मिल पाया ऑस्कर

भारतीय चयन कमेटी ने शशि कपूर की जेनीफर केंडल कपूर अभिनीत और अपर्णा सेन द्वारा निर्देशित ‘36 चौरंगी लेन’ को ऑस्कर के लिए भेजा था और सारे चयनकर्ता एकमत से उसे पुरस्कृत करना चाहते थे परंतु तकनीकी बाधा यह थी कि यह अंग्रेज़ी भाषा में बनी फ़िल्म है और इसकी एंट्री भारतीय भाषा की फ़िल्म के तौर पर हुई थी। आखिर में ऑस्कर ज्यूरी को अपना फैसला बदलना पड़ा और फिल्म ऑस्कर जीतते-जीतते रह गई।

शशि कपूर के साथ ये 5 फिल्में करके अमिताभ बने थे सुपरस्टार

शशि कपूर की इस फिल्‍म को ऑस्‍कर मिलते-मिलते रह गया था,जानें फिल्‍म का नाम

शशि कपूर की इस फिल्‍म को ऑस्‍कर मिलते-मिलते रह गया था,जानें फिल्‍म का नाम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk