-पुलिस को जानकारी हुई तो रूट किया गया डाइवर्ट

-देर शाम तक नहीं पहुंचे थे कोई अधिकारी या इंजीनियर

JHUNSI (21 May, JNN): शास्त्री पुल के इलाहाबाद-वाराणसी लेन के पिलर नंबर नौ के नीचे लगी वेयरिंग के टूटने से उसका स्लैब धंस गया। गुरुवार दोपहर में अचानक लोगों ने पुल को धंसा देखा तो सहम गए। इसी बीच किसी ने क्00 नंबर पर पुलिस को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद दारागंज पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई। कुछ देर बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक रूट बंद कर रूट डाइवर्ट करा दिया।

कुछ दिन पहले धंसा था पिलर ख्8 का स्लैब

गुरुवार की शाम शास्त्री पुल पर काम कर रहे मेठ की नजर पिलर नंबर नौ के स्लैब पर पड़ी तो वह सन्न रह गया। स्लैब धंसने की सूचना अधिकारियों को दी। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व इसी लेन के पिलर नंबर ख्8 का स्लैब धंस गया था। बताते हैं कि पिलर के नीचे लगी वेयरिंग में खराबी आ गई थी। इससे दो दिनों तक उस लेन पर आवागमन ठप रहा। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दो दिनों तक कड़ी मशक्कत के बाद प्राइवेट कंपनी के मैकेनिक और इंजीनियरों ने इसे ठीक किया था। करीब दो दिन बाद इस लेन पर आवागमन शुरू हुआ था। इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम मेठ ने इसकी जानकारी दी तो मौके पर जाकर इसका निरीक्षण किया गया। कोई दुर्घटना न हो इससे इस लेन पर आवागमन रोक दिया गया। पुल की मरम्मत के लिए प्राइवेट कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार से मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद जताई है।