डोली की जगह उठी अर्थी

पीपल गांव धूमनगंज के रहने वाले भोला कुशवाहा की बेटी मोनिका (22) की शादी इसी साल 22 फरवरी को होनी थी। घर में तेजी से तैयारियां हो रही थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, ऐसा सिर्फ फैमिली मेम्बर्स ही समझ रहे थे। असलियत में ऐसा नहीं था। मोनिका परेशान थी। शायद उसे कोई परेशान कर रहा था। मोनिका के चाचा की मानें तो पड़ोस में रहने वाला एक शख्स लगातार मोनिका को परेशान कर रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर मोनिका ने वेडनसडे नाइट अपने रूम में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मोनिका की बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

युवक ने लगा ली फांसी

दूसरी ओर धूमनगंज एरिया में एक युवक ने थर्सडे को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 33 साल का अमित सिंह धूमनगंज एरिया में रहता था। उसकी शादी नेहा के साथ हुई थी और एक ढाई साल का बच्चा भी है। फैमिली मेम्बर्स की मानें तो वह फैमिली प्राब्लम से परेशान था और नशे का आदि भी हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपनी जान दे दी।