- निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए प्रदेश सरकार की पहल

- 36 नवयुगलों को मिला मंत्री नंदी का आशीर्वाद, सीडीओ सम्मानित

BAREILLY:

उत्तर प्रदेश सरकार अब निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी। योजना की रूपरेखा तैयार हो रही है। यह कहना है प्रदेश कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी का। कैबिनेट मंत्री संडे को बरेली में श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट के आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि सीएम योगी चाहते हैं कि धन के अभाव में किसी भी निर्धन की बेटी का कन्यादान न रुके। इसलिए सभी धर्मो की निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने की योजना शुरू होगी। इसके लिए योजना जल्द तैयार की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बरेली में हो रहे सामूहिक विवाह के सवाल पर श्री शिरडी साई सेवा ट्रस्ट के सामूहिक विवाह की सराहना की।

36 दूल्हों को मिली दुल्हन

श्री शिरडी साई सेवा ट्रस्ट की ओर से संडे को गांधी उद्यान स्थित गांधी सरोवर जलतरंग में 36 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन किया गया था। सामूहिक विवाह में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल रहे थे। बारात शहामतगंज से सुबह 10 बजे निकली। फिर 36 दूल्हे घोड़ी पर चढ़कर जलतरंग पहुंचे। यहां विवाह की अन्य रस्में अदा हुई और नवदंपत्तियों को दान-दहेज देकर विदा किया गया। इस दौरान सीडीओ शिव सहाय अवस्थी और एसपी सिटी समीर सौरभ को सम्मानित किया गया। अप्रैल 2017 तक ट्रस्ट 150 से ज्यादा निर्धन कन्याओं का विवाह करा चुका है।

बरेली से हवाइर् यात्रा जल्द

बरेली सिविल एन्क्लेव के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरेली को जल्द ही हवाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जमीन खरीदी जा चुकी है, निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन भी हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद केंद्र सरकार का ग्रीन सिग्नल मिलते ही हवाई यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरा करने के लिए संकल्पित है। ज्यादातर वादे पूरे हो चुके हैं, अन्य भी जल्द पूरे किए जाएंगे।