- आमिर सुबहानी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला

- चार सीनियर आइएएस अफसरों का ट्रांसफर

- अरुण कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार

PATNA: विकास आयुक्त एस के नेगी के वीआरएस लेने के बाद बिहार सरकार ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव शिशिर सिन्हा को राज्य का नया विकास आयुक्त बनाया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार आमिर सुबहानी को सैंपा गया है।

इसी के साथ सामान्य प्रशासन विभाग ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह को विज्ञान व प्रद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अरुण कुमार सिंह के पास संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव का, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का, स्काडा के क्षेत्रीय विकास आयुक्त सह अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार पहले से ही है।

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुबहानी के पास बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव का प्रभार पहले से ही है।

बिहार राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकार (बियाडा) की प्रबंध निदेशक अंशुली आर्य को पीएचईडी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी ये अधिसूचना आज से (क् अक्टूबर) से प्रभावी होंगी।