- प्रसपा की प्रांतीय कार्यकारिणी में मोदी सरकार पर भी हमला
- जातिगत आधार पर आरक्षण लागू करने की कही बात

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की प्रदेश कार्यकारणी की पहली बैठक में आर्थिक व राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने प्रस्तुत किया जिसका सभी पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से समर्थन किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे ऊपर हमले भी बहुत हुए लेकिन हमें घबराने की जरूरत नहीं है। जनता हमारे साथ है, हमने तीन महीने से कम समय में जिस तरह का संगठन खड़ा किया, वह ऐतिहासिक है। सपा-बसपा गठबंधन बेमेल है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया बल्कि बसपा सरकार में तो भयानक जुल्म ढाए। यह स्वार्थहित में लिया गया फैसला है जिसका नतीजा चुनावी परिणाम में देखने को मिल जायेगा। सपा-बसपा गठबंधन पर जिन्हें अहंकार है, वह जल्द ही चकनाचूर हो जायेगा।

भाजपा को जनता ने नकारा

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि इन लोगों को जनता नकार चुकी है। भाजपा सरकार और मोदी का इकबाल मर चुका है। आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। बैठक में पेश राजनैतिक प्रस्ताव में कहा गया कि मोदी सरकार भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता दिलाने एवं हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मान दिलाने में असफल रही। अंतराष्ट्रीय मोर्चे पर भी सरकार विफल रही है। विदेश नीति की नाकामी से हमारे संबंध अपने मित्र देशों से भी खराब हो गये। प्रसपा जातिगत जनगणना के आधार पर आरक्षण की पक्षधर है। प्रसपा अगर सत्ता में आई तो कानून बनाकर जातिगत जनगणना व उसपर आधारित आरक्षण को लागू किया जाएगा।  वहीं प्रसपा का यह मानना है कि सांप्रदायिक ताकतों द्वारा अयोध्या के बहाने देश को सांप्रदायिकता की आग में झोका जा सकता है। प्रस्ताव में सुभाष चंद्र बोस, चौधरी चरण सिंह व डॉक्टर राममनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग भी की गयी।

शिवपाल की जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड़, बाेलते समय मुलायम भूल गए भाई की पार्टी का नाम

शिवपाल की पार्टी का नाम सुन खुश हुए मुलायम, भाई ने दिया यहां से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव

 

National News inextlive from India News Desk