- रोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

VARANASI : रोहनिया थाना एरिया के जगतपुर में रविवार की शाम एक विवाहिता की लाश फंदे में लटकती मिली। मायके वालों को जब इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने मृतका के ससुराल पहुंचकर उसके सास की पिटाई कर दी। इसके बाद थाने पहुंच दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

हुआ पथराव

सिकरौल शिवपुर के चंचल की शादी दिसंबर ख्0क्फ् में जगतपुर के अजय चौहान से हुई थी। ससुराल पक्ष के मुताबिक रविवार को अजय अपने पिता के साथ छोटे भाई की शादी के सिलसिले में कहीं गया हुआ था। इस बीच सास भी पड़ोस में चली गई। घर में कोई नहीं था। शाम चार बजे सास घर में आई तो चंचल कमरे के पंखे में रस्सी के फंदे में लटकी मिली। आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा गया तो पता चला कि मौत हो चुकी है। तब सूचना मायके वालों को दी गई। चंचल के घर वाले पहुंचे तो उन्होंने सास की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच आसपास के लोग जुट गए और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसने शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में दहेज के एवज में दो लाख रुपये मांगने और चंचल को प्रताडि़त कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है।