PATNA: वो लड़की भैया कहकर बुला रही थी लेकिन उसकी आवाज सुनने के बजाए उसके कपड़ों को नोचा जा रहा था। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था तो कोई उसके साथ हैवानियत करने पर उतारु था। लगभग 3 मिनट का यह वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया। हर प्रदेश में इस मामले की छानबीन शुरू हो गई। वीडियों में पड़ताल के बाद बाइक से घटना का बड़ा सुराग मिला। आईजी पटना ने की जांच में मामला जहानाबाद का निकला जिसके बाद पुलिस को एक्शन मोड में लाया गया और आनन फानन में केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। डीजीपी केएस द्विवेदी का दावा है कि फरार अन्य आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

जोनल आईजी कर रहे मॉनीटरिंग

28 को घटना का वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया। पटना में भी अधिकतर लोगों के मोबाइल पर यह वीडियों पहुंच गया। घटना को लेकर जगह निश्चित नहीं हो पा रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो कई प्रदेश में इस घटना को लेकर पुलिस पड़ताल में जुट गई थी। साइबर और कम्प्यूटर के एक्सपर्ट ने पड़ताल में इसे बिहार के जहानाबाद का मामला पया। आईजी पटना के निर्देश पर जांच शुरू हुई और आनन फानन में घटना के तह तक पहुंच गई। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को 4 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया। जोनल आईजी ख़ुद इस केस की मानीटरिंग कर रहे हैं।

 

कई धाराओं में हुई कार्रवाई

वीडियो के आधार पर गिरफ्तार 4 लड़कों में से दो का चेहरा वीडियो से मेल खा रहा है। हिरासत में लिए गए दो अन्य इस घटना के दो वीडियो वीडियो बनाने वाले है। गिरफ्तार आरोपियों पर 376,511, दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमर ,दीपक सुनील कुमार व एक लड़का नाबालिक है। जोनल आईजी ने कहा इस मामले में अभी अन्य 5 लोग इन्वॉल्व है। इनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी जहानाबाद के भरथुआ जिले के है।

 

28 अप्रैल को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया। वीडियो में दिख रही बाइक के सहारे आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई की गई।

नैयर हसनैन खा, जोनल आईजी पटना

Crime News inextlive from Crime News Desk