-दोनों के बीच था लाखों रुपये के लेने-देन का विवाद

- बातों ही बातों में पीठ में सटाकर मारी गोली

agra@inext.co.in

AGRA। थर्सडे रात पैसे के लेनदेन में दोस्त ने दोस्त को ही गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पीडि़त अपने घर पहुंचा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालात नाजुक बनी है। आरोपी गोली मारकर फरार हो गया। दोनों के बीच लेन-देन का विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दे रही है।

उधार लिए थे रुपये

कृष्ण मुरारी पुत्र रामवीर थाना सिकंदरा के बाबरपुर शिवाकुंज निवासी है और मथुरा नगर में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। मुरारी के सिकंदरा के केके नगर निवासी संदीप उर्फ जैदी से संबंध है। छह माह पहले संदीप ने कृष्ण मुरारी से पौने तीन लाख रुपये उधार लिए थे। समय पूरा होने पर कृष्ण मुरारी रुपये वापस मांग रहा था। संदीप उसे लगातार बेवकूफ बना रहा था। कृष्ण मुरारी ने ज्यादा दबाव बनाया। थर्सडे शाम संदीप पैसे देने के बहाने कृ ष्ण मुरारी को घर से बुलाकर सिकंदरा इंडस्ट्रियल एि1रया ले गया।

पीठ से सटाकर मारी गोली

दोनों ने ढाबे पर एक साथ खाना खाया और इंडस्ट्रियल एरिया की ओर पल्सर से निकल गए। कृष्ण मुरारी बाइक चला रहा था और संदीप पीछे बैठा था। रास्ते में दोनों में रुपयों को लेकर विवाद हो गया। संदीप पहले से ही प्लानिंग करके आया था। उसने कृष्ण मुरारी की पीठ से तमंचा सटाकर गोली मार दी।

घायल अवस्था में पहुंचा घर

गोली लगते ही कृष्ण मुरारी बाइक समेत नीचे गिर गया। इतने में मौका पाकर संदीप वहीं से फरार हो गया। कृष्ण मुरारी ने हिम्मत जुटाते हुए अपने आप को संभाला और बाइक को किसी तरह चलाते हुए अपने घर तक पहुंचा। घर पहुंचते ही कृष्ण मुरारी के परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन पुलिस को फोन किया। पुलिस ने कृष्ण मुरारी के घर पहुंचकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। कृष्ण मुरारी की पीठ में गोली फंस गई है, जिसे डॉक्टर्स निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

"लेन-देन का विवाद है। आरोपी ने रुपए ले रखे थे। वापस मांगने पर दोनों में विवाद हो गया। इसी में संदीप ने गोली मार दी है।

समीर सौरभ-एसपी सिटी आगरा।