- आरोपी सपा नेत्री का भाई व काउंटी क्रिकेटर है, कर्नलगंज में घर के बाहर मारी थी गोली

KANPUR :

कर्नलगंज में प्रापर्टी डीलर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उसके नामजद बहनोई अशरफ अली उर्फ शेखू को गिर3तार कर लिया। शेख काउंटी क्रिकेटर और सपा नेत्री का भाई है। वह 18 महीने से फरार था। पुलिस ने उसको गिर3तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पारिवारिक रंजिश में किया था हमला

कर्नलगंज छोटे मियां का हाता निवासी साहिबे आलम प्रॉपर्टी डीलर है। साथ ही उनके अन्य कारोबार भी हैं। उनकी शादी ग्वालटोली मकबरा निवासी अशरफ अली उर्फ शेखू की बहन नूरी से हुई थी। आरोप है कि पति से अनबन होने से नूरी मायके में रहती थी। इसे लेकर दोनों परिवार में रंजिश चल रही है। साहिबे का आरोप है कि वह 26 मई 2016 को घर से काम पर निकला था। तभी शेखू और उसके साथियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने साहिबे की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन शेखू को गिर3तार नहीं किया। वह खुलेआम घूम रहा था। इसे देख साहिबे ने आईजी से शिकायत की थी। उसका कहना है कि आईजी के आदेश पर शेखू को पकड़ा गया है।