- शूटर राजा ने पुलिस को बताया कई बार जेल से फोन किया था पिन्टू ने

- कोर्ट में हुई पेशी, 3 सितम्बर तक न्यायिक हिरासत में

PATNA (22 Aug) : हैदराबाद से पकड़ा गया शूटर राजा को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया। उसे फ् सितम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार को पुलिस उसे पटना लाई थी। राजा से पुलिस बहुत कुछ उगलवा नहीं सकी है। बस उसने यह बताया कि पिन्टू भैया के साथ जेल में था तब उन्होंने काफी ख्याल रखा था। हर चीज का इंतजाम करवाया था। जब जेल से बाहर आया तो उनसे कई बार बात हुई।

उनके कहने पर लिया मारने का जिम्मा

राजा ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने कहा था कि मेरा एक दोस्त है उसका काम करना है, कर दो। एक बार नहीं कई बार कहा। इसके बाद ही अविनाश को मारने का जिम्मा लिया। अबतक उसने यह भी नहीं बताया कि उसे कितना पैसा मिला है। खर्चा पानी के लिए दस हजार रुपये की बात कहता है मगर खुलकर उसने पुलिस को अबतक कुछ नहीं बताया है। फिर से उसे रिमांड पर लिया जायेगा। इसके अलावा जेल में बंद पिन्टू को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।