Anti-venom रखना जरूरी
ईस्ट सिंहभूम के सिविल सर्जन जगत भूषण ने सिटी के हॉस्पिटल्स और नर्सिंग होम्स को हर हाल में एंटी वेनम इंजेक्शन रखने का ऑर्डर दिया है। सिटी के एमजीएम सहित कई गवर्नमेंट और प्राइवेट हॉस्पिटल्स व नर्सिंग होम्स में इन दिनों एंटी वेनम इंजेक्शन अवेलेबल नहीं है। सिविल सर्जन ने कहा कि एंटी वेनम रांची से मंगावाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले हफ्ते इसकी आपूर्ति हो जाएगी। इसके बाद उन्हें डिस्ट्रीब्यूट कर दिया जाएगा।

बारिश के मौसम में हर हॉस्पिटल चाहे वो गवर्नमेंट हो या प्राइवेट के पास एंटी वेनम अवेलेबल होना जरूरी है। इस सीजन में सांप एक्टिव हो जाते हैं और इसके चलते स्नेक बाइटिंग के केसेज काफी बढ़ जाते हैं।
-जगत भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन, ईस्ट सिंहभूम

Report by : rajnish.tiwari@inext.co.in