- दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध का मामला, दोस्त ने बहाने से बुलाकर गोली मारी

KANPUR : नौबस्ता में सोमवार शाम अवैध संबंध के चलते एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी के बेटे को घर पर बुलाकर गोली मार दी गई। घायल के हमलावर की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसका पता चलने पर हमलावर ने उसको बहाने से घर बुलाया और गोली मारकर भाग गया। घायल किसी तरह लहूलुहान हालत में दीवार फांदकर मकान के बाहर आया। इसके बाद उसको हास्पिटल में एडमिट कराया गया।

श्यामनगर निवासी अमर सिंह एनसीसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। वह मूलरूप से रनिया के रहने वाले हैं। परिवार में पत्नी रमा, बेटा विवेक और बेटी है। विवेक की गलत हरकतों से परेशान पत्नी रमा बेटी को लेकर मायके में रहने लगी थी। इधर, विवेक का सतवरी रोड निवासी दोस्त मनीष पांडेय से दोस्ती हो गई। विवेक उसके घर जाने लगा तो उसके मनीष की पत्नी से संबंध हो गए। इसका पता चलने पर मनीष खाड़ेपुर में रहने लगा, लेकिन विवेक वहां भी उसकी पत्नी से मिलने जाता था। सोमवार को मनीष ने पत्नी से फोन कराकर विवेक को बुलाया। घर में मनीष के साथ उसका भतीजा सोनू भी था। विवेक जैसे ही घर आया, मनीष ने उसको गोली मार दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।