ALLAHABAD: मलेशिया में चल रही एशिया पेसिफिक में सैम हिग्गिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय से प्रतिभाग करने गई डॉ। सुनीता बी। जॉन ने ट्रिपलजम्प में भारत को रजत पदक दिलाकर सम्मान बढ़ाया है। चेयरमैन एथलेटिक कमेटी इंजी। सीजे वेसली ने बताया कि मलेशिया के पेनांग में 7 से 15 सितम्बर तक आयोजित एशिया पेसिफिक मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में भारत से 52 एथलीट हिस्सा लेने गए हैं। जिसमें शुआट्स की शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ। सुनीता बी। जॉन भी हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को आयोजित ट्रिपलजम्प में महिला वर्ग में डॉ। सुनीता बी जॉन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर भारत को रजत पदक दिलाया। इंजी। वेसली ने बताया कि डॉ। सुनीता बी जॉन अन्य प्रतियोगिता जैसे हर्डल दौड़, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगी। डॉ। सुनीता को कुलपति प्रोफेसर राजेन्द्र बी लाल सहित प्रति कुलपति, कुलसचिव एवं एथलेटिक कमेटी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।